Rajasthan Weather Today: शीतलाष्टमी पर जयपुर सहित सात शहरों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
एक नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज अलवर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं 21 मार्च को भी जयपुर, भरतपुर में हल्की बारिश की चेतावनी है। वहीं शेष अधिकांश भागों में 4-5 दिन मौसम शुष्क रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज प्रदेश के उत्तरी भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, अलवर, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर और चुरू में बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं 21 मार्च शुक्रवार को भी जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। शेष इलाकों में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बीकानेर में कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान दौसा में 10.3 डिग्री रहा।
प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 15 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 33.8 व न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 34 व न्यूनतम 13.3 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32.2 व न्यूतनम 17.4 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 33.3 व न्यूनतम 13.7 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 32.7 व न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 33.8 व न्यूनतम 17.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री व न्यूनतम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.