{"_id":"67f8818989cbc0485d0274c4","slug":"rajasthan-weather-today-imd-warns-of-severe-storms-and-rain-in-next-48-hours-amid-scorching-heat-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी के बीच अगले 48 घंटे में भयंकर आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी के बीच अगले 48 घंटे में भयंकर आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने दी चेतावनी
Fri, 11 Apr 2025 08:12 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:12 AM IST
सार
प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान तेज आंधियां चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश के तापमान में फिर से जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में आज तेज अंधड़ चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत महसूस होगी लेकिन 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन
आज बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर संभाग व शेखावाटी में तेज आंधी व बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं 12 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर संभाग में तेज अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही 13 अप्रैल से प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और 14 व 15 अप्रैल से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में फिर से तापमान में तेजी आएगी और जबरदस्त हीट वेव्स चलेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: दो बार डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देता पकड़ा गया हनुमान राम, SI भर्ती परीक्षा में सबसे बड़ा खुलासा
विज्ञापन
आज इन शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर और सीकर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही बीकानेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, दिन में यहां 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। जोधपुर और नागौर में भी दिन में 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है, साथ ही बारिश भी हो सकती है।