फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Temperature has dropped in many cities of the state, light rain is expected in next 2 days

Rajasthan Weather : प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने से तापमान में आई गिरावट, अगले दो दिनों में हल्की बारिश का

Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 09:51 AM IST
सार

राज्य में एक बार फिर मौसम पलट गया है। कल दिनभर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार कल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 3 और 4 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Temperature has dropped in many cities of the state, light rain is expected in next 2 days
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते दिन राज्य के कई शहरों में बादल छाए रहने से धूप की तीव्रता कम रही, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 3 और 4 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटों में राजस्थान के जयपुर, सीकर, अलवर समेत कई शहरों में बादल छाए रहे और दोपहर के बाद ठंडी हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के तापमान में भी गिरावट देखी गई, जिससे सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन


प्रदेश के चित्तौड़गढ़ में सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि धौलपुर में 28.7, डूंगरपुर में 28.5, उदयपुर में 27.2, भीलवाड़ा में 27.4, अजमेर में 26.3, कोटा में 26.4, जोधपुर में 27.4, जयपुर में 26, गंगानगर में 24.1 और माउंट आबू में 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी, सीकर, गंगानगर, डूंगरपुर, सिरोही, जालौर, करौली, फतेहपुर और अलवर में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 6 डिग्री माउंट आबू में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट बनी रह सकती है। 3-4 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर, अजमेर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल छाने से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है, लेकिन बारिश ज्यादा व्यापक नहीं होगी।


हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। जिन इलाकों में गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों की खेती हो रही है, वहां अधिक बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि हल्की बारिश से नमी बढ़ने के कारण कुछ इलाकों में फसलों को फायदा भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed