फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain Likely in 26 Districts Today; Monsoon Withdrawal May Begin from September 19

राजस्थान मौसम: मानसून की विदाई कब से? 26 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें जयपुर समेत पूरे प्रदेश का मौसम

Wed, 16 Sep 2026 06:50 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 16 Sep 2026 06:50 AM IST
सार

राजस्थान में आज 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। कई जगह हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं। मानसून की विदाई 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में संभावित है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain Likely in 26 Districts Today; Monsoon Withdrawal May Begin from September 19
जयपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

राजस्थान में मानसून अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अजमेर, पाली समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और गर्मी-उमस से राहत मिली।सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर और अजमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया।

आज और कल कई हिस्सों में बारिश के आसार 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आया लो-प्रेशर सिस्टम अब गुजरात के कच्छ के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान में आज और कल भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को पाली के देसूरी में सबसे ज्यादा 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, कोटा, धौलपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, माउंट आबू, डूंगरपुर, जालोर, राजसमंद और नागौर के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: कौन हैं शीतल राठौर? गृहिणी से सभापति की रेस तक, 'आप' की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से तापमान में गिरावट

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय हल्के बादल छाए रहे। कई जगह हवा चलने और वातावरण में नमी रहने से तापमान में 1 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को दिन की गर्मी और उमस से राहत मिली। जयपुर में दिनभर मौसम मुख्यतः साफ रहा, हालांकि बीच-बीच में छितरे बादल दिखाई दिए। हल्की हवा के कारण यहां भी गर्मी का असर कम रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए मौसम परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं। पश्चिमी हवाएं मजबूत हो रही हैं और हरियाणा-दिल्ली-राजस्थान सीमा के आसपास एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने लगा है। जैसलमेर और पाकिस्तान सीमा से लगे पश्चिमी हिस्सों में पिछले कुछ समय से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार ये परिस्थितियां मानसून की वापसी के संकेत दे रही हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

- आज: 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

- अगले 24 से 48 घंटे: लो-प्रेशर सिस्टम के असर से कुछ जिलों में बारिश जारी रह सकती है।

- इसके बाद: बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना।

- 19 सितंबर से: पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू होने के आसार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed