फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Rain alert in 15 districts today Monsoon will remain active for next 4-5 days

Rajasthan Weather: निकाल लें छाता और रेनकोट, इन जिलों में आज होगी मूसलाधार बारिश, कई दिन सक्रिय रहेगा मानसून

Wed, 17 Jul 2024 08:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 08:25 AM IST
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज यानी बुधवार से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Rain alert in 15 districts today Monsoon will remain active for next 4-5 days
राजस्थान में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की टर्फ लाइन आज दक्षिण राजस्थान से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 जुलाई को राजस्थान के जोधपुर तथा 18 जुलाई को शेखावाटी संभाग में भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


आज यानी बुधवार को राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बाड़मेर, जालौर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले चार से पांच दिनों तक राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


किसानों के लिए सलाह
कृषि विभाग ने 21 जुलाई तक खरीफ की फसलों में मूंग, तिल मोठ, ग्वार और बाजरे की बुआई के लिए उपयुक्त समय बताया है। प्रदेश के बांधों में बीते 24 घंटे में 13 एमक्यूएम से ज्यादा पानी की आवक हुई है। प्रदेश के 691 बांधों में 17 पूर्ण व 279 आंशिक रूप से भरे हैं। लेकिन 345 बांध अब भी खाली हैं। राजधानी जयपुर को पानी सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध में पानी अभी शुरू नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed