फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Northwest Winds Bring Temperature Swings Across Rajasthan, Chill Intensifies

Rajasthan Weather: राजस्थान में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से ठंड बढ़ी, 27-28 नवंबर को बारिश का अलर्ट

Tue, 25 Nov 2025 08:14 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 25 Nov 2025 08:14 AM IST
सार

राजस्थान में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से शेखावाटी बेल्ट समेत कई जिलों में दिन का तापमान 1–2° गिरा। धुंध के कारण धूप कमजोर रही। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिन इसी तरह का मौसम, 27 नवंबर को हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Northwest Winds Bring Temperature Swings Across Rajasthan, Chill Intensifies
राजस्थान का मौसम - फोटो : self

विस्तार

राजस्थान में सोमवार को उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से शेखावाटी बेल्ट समेत कई जिलों में दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। धुंध के कारण धूप कमजोर रही और हल्की ठंडी हवाओं का असर महसूस किया गया। डूंगरपुर, जालोर, भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर और अन्य जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, जिससे दिन में सर्दी का प्रभाव बढ़ गया। मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले दो दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है। 27 नवंबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

विज्ञापन

सोमवार को राज्य के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया: बाड़मेर 31.4°, जैसलमेर 29.1°, जोधपुर 28.5°, जयपुर 26.5°, पिलानी 27.7°, सीकर 26.5°, कोटा 26.3°, अलवर 27.8°, अजमेर 26.3°, बीकानेर 29°, और सबसे ठंडा दिन सिरोही में 22.6° सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर के फतेहपुर में 5.8°, बीकानेर के लूनकरणसर में 6.6°, चूरू 7.8°, नागौर 8.2°, जालोर 9.8°, करौली 9.4°, दौसा 8.4°, गंगानगर 9.9°, सीकर 8°, पिलानी 9°, अलवर 9.2°, वनस्थली (टोंक) 9.3°, जयपुर 12.8°, अजमेर 11.9°, कोटा 12.7°, चित्तौड़गढ़ 12.2°, उदयपुर 12.5°, जोधपुर 13.8°, जैसलमेर 11.9°, बाड़मेर 15°, सिरोही 10°, बारां 11° और हनुमानगढ़ 11.2° दर्ज किए गए। राजस्थान में उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चलते दिन और रात दोनों में ठंडक बढ़ गई है, और धुंध के कारण धूप कमजोर रहने से आमजन को हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed