Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Light Rain Likely in Kota, Udaipur; Cold to Intensify

राजस्थान का मौसम: आज कोटा-उदयपुर में बारिश, फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा; तीन दिन में बढ़ेगी ठंड

Sat, 21 Nov 2026 07:01 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 21 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

राजस्थान में 21 और 22 नवंबर को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। फतेहपुर में पारा 5.5 डिग्री पहुंच गया है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। आठ जिलों में सुबह कोहरे की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Light Rain Likely in Kota, Udaipur; Cold to Intensify
फोटो: संवाद

विस्तार

राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। शेखावाटी सहित उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 और 22 नवंबर को दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 21 नवंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 22 नवंबर को अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि बारिश का दायरा सीमित रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इन इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की संभावना है। 23 और 24 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

तीन से चार दिन में 2 से 3 डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम में बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय सर्दी ज्यादा महसूस होगी। शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।

फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर और माउंट आबू में पारा 7.9 डिग्री तथा भीलवाड़ा में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अलवर, चूरू और चित्तौड़गढ़ सहित कई शहरों में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दूसरी ओर दिन में तेज धूप के कारण कई इलाकों में गर्माहट बनी हुई है। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढें- पंचायत चुनाव: जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड तय, सीएम, डिप्टी सीएम क्षेत्र में बीजेपी हारी

इन जिलों में सुबह कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने सवाई माधोपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर, बूंदी और भरतपुर में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे कुछ स्थानों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की जरूरत है।



राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

जयपुर में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अजमेर में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 12.8 डिग्री, अलवर में अधिकतम 27 और न्यूनतम 12.8 डिग्री, जोधपुर में अधिकतम 30 और न्यूनतम 17 डिग्री रहा।

उदयपुर में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 17 डिग्री, कोटा में अधिकतम 30 और न्यूनतम 17 डिग्री, बाड़मेर में अधिकतम 33 और न्यूनतम 12.9 डिग्री तथा जैसलमेर में अधिकतम 33 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों तक सीमित रहने की संभावना है। बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में गिरावट के चलते आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप से राहत मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed