फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Cold Wave Rainfall Alert in Ganganagar, Bikaner, Fatehpur and Churu

Rajasthan Weather Today: गंगानगर, बीकानेर, फतेहपुर और चूरू में बारिश, पारा लुढ़का; लोगों ने अलाव का लिया सहारा

Mon, 23 Dec 2024 11:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

Rajasthan Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बीकानेर, फतेहपुर, और चूरू में आज सुबह बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: IMD Cold Wave Rainfall Alert in Ganganagar, Bikaner, Fatehpur and Churu
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान में आज श्रीगंगानगर में सुबह 5 बजे 10 से 15 मिनट तक की हल्की बारिश हुई है। मावठ की यह बारिश फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद हल्की धुंध भी रही। बीकानेर में सुबह 7 से 8:40 बजे तक बरसात हुई है।

बीकानेर, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ में रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके बाद सीकर के फतेहपुर और चूरू में भी सुबह हल्की बरसात हुई है। जयपुर, भरतपुर सहित कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 26 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा चरण शुरू होगा और इसके प्रभाव से प्रदेश के ज्यादातर संभागों में बारिश होगी तथा न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन


अनूपगढ़ जिले में सोमवार को रायसिहनगर में 2.3 मिमी, श्रीविजयनगर में 3.0 मिमी, अनूपगढ़ में 6.0 मिमी, घड़साना में 1.0 मिमी, रावला में 4 .0 मिमी, 365 हेड में 4.0 मिमी, समेजा कोठी में 0.5 मिमी, जैतसर में 5.0 मिमी और मुकलावा में 4.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है और अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में आज कई स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कोटा, बारां, नागौर और बीकानेर में आज घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है, लेकिन 28 दिसंबर से प्रदेश में कोहरे और तापमान में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed