फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan VDO Recruitment Exam on November 2: Over 5.4 Lakh Candidates Compete for 850 Posts

Rajasthan News : 2 नवंबर को होगी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा, 850 पदों के लिए 5.4 लाख अभ्यर्थी तैयार

Thu, 30 Oct 2025 04:45 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 30 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती, VDO परीक्षा 2025, आरएसएसबी, प्रवेश पत्र, ड्रेस कोड, आलोक राज, परीक्षा केंद्र सुविधा, नॉर्मलाइजेशन, सिंगल शिफ्ट परीक्षा, राजस्थान भर्ती परीक्षा

 

विज्ञापन
Rajasthan VDO Recruitment Exam on November 2: Over 5.4 Lakh Candidates Compete for 850 Posts
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज

विस्तार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 850 पदों के लिए करीब 5 लाख 40 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी एक पद पर लगभग 635 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा में हैं। बोर्ड के चेयरमैन मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि इस बार अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव और नवाचार किए गए हैं।

विज्ञापन

परीक्षा एक ही पारी में, समय सुबह 11 बजे से

पहले यह परीक्षा दो पारियों में प्रस्तावित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग पर बोर्ड ने इसे एक ही पारी में आयोजित करने का निर्णय लिया। इससे नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया से बचा जा सकेगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, ताकि दूर-दराज के इलाकों से आने वाले अभ्यर्थी आसानी से समय पर केंद्र पर पहुंच सकें।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र ढूंढना अब होगा आसान

बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू की है। अब एडमिट कार्ड के साथ एक विशेष लिंक दिया जाएगा, जिस पर क्लिक कर अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र का पता और वहां तक पहुंचने का मार्ग देख सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल छह बड़े जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। इसमें बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से केंद्र तक पहुंचने की दिशा की जानकारी दी जाएगी।एडमिट कार्ड आज जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेस कोड पर विशेष निर्देश

मेजर जनरल आलोक राज ने बताया कि ड्रेस कोड के कारण किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों के हित में उचित निर्णय लें। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed