फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan unique experiment to directly connect farmers to customers and sell products through mobile app

Rajasthan: मोबाइल एप के माध्यम से किसान को ग्राहक से सीधे जुड़ने और उत्पाद बेचने अनूठा प्रयोग, जानें कैसे?

Thu, 11 Apr 2024 04:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुरय/नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुरय/नागौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 04:59 PM IST
सार

उत्कर्ष किसान गृहणी महिलाओं के लिए अपनी प्रतिभा एवं हुनर को परिभाषित करने का एक मौका है। इसमें महिलाएं अपने घर से बनाई हुई पेंटिंग, खाद्य पदार्थ. डिजाइनिंग मैटेरियल इत्यादि घर बैठे एप्लीकेशन पर आकर सीधे ग्राहक को बेच सकेंगी।

विज्ञापन
Rajasthan unique experiment to directly connect farmers to customers and sell products through mobile app
उत्पाद बेचने अनूठा प्रयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के किसान परिवार में जन्म लेने वाले नकुल परिहार ने किसानों व महिलाओं के हितों की सोचते हुए बाजार में मिल रहे मिलावटी सामान से ग्राहकों को बचाने के लिए उत्कर्ष किसान एप लांच कर रहे हैं। उत्कर्ष किसान एप पर किसान बिचौलियों एवं मण्डी में कर रहे कालाबाजारी से बचकर सीधा अपना अनाज एवं कृषि भूमि से उत्पन्न होने वाले खाद्य पदार्थ खाद बीज आदि सीधा अपने घर से अपने नजदीकी ग्राहक को घर बैठे बेच सकेगा।

विज्ञापन


उत्कर्ष किसान गृहणी महिलाओं के लिए अपनी प्रतिभा एवं हुनर को परिभाषित करने का एक मौका हैं। इसमें महिलाएं अपने घर से बनायी हुई पेंटिंग, खाद्य पदार्थ. डिजाइनिंग मैटेरियल इत्यादि घर बैठे एप्लीकेशन पर आकर सीधे ग्राहक को बेच सकेंगी। इससे महिलाओं को रोजगार का एक नया सुनहरा अवसर मिलेगा। उत्कर्ष किसान मेक इन इण्डिया को आगे बढ़ाते हुए गांव ढाणी में बैठे हजारों महिलाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करेगा।
विज्ञापन


उत्कर्ष किसान खरीदे हुए माल के पूर्णतया शुद्धता एवं गुणवत्ता को परख कर ही आगे ग्राहक को बेचेगा। ग्राहक को खरीदे हुए माल में पूर्ण रूप से शुद्धता मिलेगी। उत्कर्ष किसान एप रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में योग्य शिक्षित व अनुभवी बेरोजगार युवको में से अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करेगा। साथ ही शहरी क्षेत्र मे योग्य अनुभवी महिला को प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed