फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Union Minister Shekhawat's Message on Holi- Let’s Embrace the Colors of the Nation

Rajasthan: होली पर केंद्रीय मंत्री शेखावत का संदेश- हम सब राष्ट्र रंग में रंगें, देश के विकास का लें संकल्प

Thu, 13 Mar 2025 01:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंगें जाएं। उन्होंने कहा कि भारत उत्सवों, तीज-त्योहारों और परंपराओं की धरती है, यहां के त्योहार उल्लास और उमंग का संचार करते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Union Minister Shekhawat's Message on Holi- Let’s Embrace the Colors of the Nation
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और राष्ट्र प्रेम का भी प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि इस होली पर हम सब लोग राष्ट्र रंग में रंगें और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का संकल्प लें।

विज्ञापन


गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान शेखावत ने कहा कि भारत उत्सवों, तीज-त्योहारों और परंपराओं की धरती है। यहां के त्योहार न केवल उल्लास और उमंग का संचार करते हैं, बल्कि पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह त्योहार हमें भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी देता है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार विशिष्ट इसलिए भी है क्योंकि यह विभिन्न रंगों के माध्यम से समाज में एकरूपता का संदेश देता है। शेखावत ने कहा कि इस बार होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के साथ जुड़कर अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की दिशा में हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे रंग हमें एक नई ऊर्जा और उमंग प्रदान करते हैं, वैसे ही हमें राष्ट्र निर्माण के रंग से सराबोर होकर विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। शेखावत ने देशवासियों से आग्रह किया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाएं और इस पर्व को सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ मनाने का संकल्प लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed