{"_id":"6443a11f49ab3bbfde0c4469","slug":"rajasthan-tribal-regional-development-department-will-open-eight-hostels-and-one-residential-school-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आठ हॉस्टल और एक रेसिडेंशियल स्कूल खोलेगा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, CM गहलोत ने दी ये मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आठ हॉस्टल और एक रेसिडेंशियल स्कूल खोलेगा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, CM गहलोत ने दी ये मंजूरी
Sat, 22 Apr 2023 02:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:26 PM IST
सार
जनजाति क्षेत्र के विद्यार्थियों को नजदीक ही आवासीय विद्यालय और छात्रावास की सुविधा मिलेगी। राजस्थान सरकार जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अंतर्गत आठ छात्रावास और एक आवासीय स्कूल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्तमान सेशन से ही इन्हें खोलने और संचालन के लिए पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
CM गहलोत ने दी ये मंजूरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम गहलोत की मंजूरी से जालौर जिला मुख्यालय पर एक नया आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए द्वितीय श्रेणी अध्यापक के छह, व्याख्याता के पांच, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक, वार्डन, अधीक्षक ग्रेड-।। और कनिष्ठ लिपिक के एक-एक पद सहित कुल अस्थाई 15 पदों का सृजन होगा।
विज्ञापन
बारां जिले के कस्बा थाना, देवरी, भंवरगढ़, शाहबाद में नए गर्ल्स हॉस्टल, डूंगरपुर के तलैया (बिछिवाड़ा) में बॉयज होस्टल और गड़ामोरैया में गर्ल्स हॉस्टल, प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बॉयज होस्टल और उदयपुर के कुराबड़ में नए गर्ल्स हॉस्टल शुरू होंगे। प्रत्येक छात्रावास में अधीक्षक ग्रेड-2 का एक-एक पद सृजित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रसोईयां, चौकीदार, स्वीपर की सेवाएं जॉब बेसिस पर आउटसोर्स पर ली जाएंगी। सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इन छात्रावासों और आवासीय स्कूलों के लिए आवश्यक पद क्रिएट करने और ज़रूरी संसाधनों की व्यवस्था के संबंध में घोषणा की थी।
विज्ञापन