{"_id":"6853e7423b2c039ea503747a","slug":"rajasthan-teacher-recruitment-and-net-exam-dates-clashed-demand-to-extend-exam-date-from-rpsc-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती और NET परीक्षा की तारीखें उलझीं: गहलोत बोले- अन्य राज्यों ने ये किया, आरपीएससी भी आगे बढ़ाए तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती और NET परीक्षा की तारीखें उलझीं: गहलोत बोले- अन्य राज्यों ने ये किया, आरपीएससी भी आगे बढ़ाए तारीख
Thu, 19 Jun 2025 04:02 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 04:02 PM IST
सार
RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 23 जून से चार जुलाई तक आयोजित की जा रही है। इसी बीच UGC ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET परीक्षा की तारीख 25 से 30 जून के बीच घोषित कर दी है। तारीखों में टकराव के कारण छात्र परेशान हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में लाखों छात्र दो अहम परीक्षाओं की तिथियों में उलझ गए हैं। RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। वहीं, UGC ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET परीक्षा की तारीख 25 से 30 जून के बीच घोषित कर दी। ऐसे में छात्रों के सामने संकट है कि वे किस परीक्षा में शामिल हों और किसे छोड़ें। राजस्थान के बेरोजगार युवा लंबे समय से इन दोनों परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर के लिए परीक्षा का आयोजन सब्जेक्ट वाइज 23 जून से लेकर 4 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर परीक्षा की एग्जाम सिटी परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे यानी राजस्थान स्कूल व्याख्याता परीक्षा शहर की जानकारी 16 जून 2025 को जारी कर दी गई है और एडमिट कार्ड 20 जून 2025 को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रणथंभौर की चर्चित बाघिन टी-84 'एरोहेड' की मौत, शावकों के ट्रांसफर के कुछ घंटों बाद तोड़ा दम
विज्ञापन
इसी बीच पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की परिस्थिति बनी तो वहां की राज्य सरकार व लोक सेवा आयोग ने स्थानीय परीक्षा को आगे बढ़ा दिया। आरपीएससी को भी अपनी परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: डॉक्टर राकेश की मौत पर बवाल, बिश्नोई समाज का प्रदर्शन, जयपुर में मोर्चरी के बाहर धरना जारी
क्या बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत?
RPSC द्वारा फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। इसी बीच UGC ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली NET परीक्षा की तारीख 25 से 30 जून के बीच घोषित कर दी है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऐसे हैं जो इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने मुश्किल है कि वे किस परीक्षा में शामिल हों और किसे छोड़ें, क्योंकि दोनों ही उनके भविष्य व नौकरी से जुड़ी परीक्षाएं हैं। हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की परिस्थिति बनी तो वहां की राज्य सरकार औरर लोक सेवा आयोग ने स्थानीय परीक्षा को आगे बढ़ा दिया। राजस्थान सरकार व RPSC को को अभ्यर्थियों के हित और इस जायज परिस्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए।