{"_id":"6853c15edd6c9ae08c0796d9","slug":"chaos-over-the-death-of-dr-rakesh-bishnoi-community-protests-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: डॉक्टर राकेश की मौत पर बवाल, बिश्नोई समाज का प्रदर्शन, जयपुर में मोर्चरी के बाहर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: डॉक्टर राकेश की मौत पर बवाल, बिश्नोई समाज का प्रदर्शन, जयपुर में मोर्चरी के बाहर धरना जारी
Thu, 19 Jun 2025 01:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:21 PM IST
सार
जोधपुर में एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राकेश बिश्नोई की मौत के मामले में आज बिश्नोई समाज ने जोधपुर में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
विज्ञापन
जोधपुर में बिश्नोई समाज का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की संदिग्ध आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को जोधपुर में बिश्नोई समाज के सैकड़ों लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में मांग की गई कि फार्माकोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार राठौर को हत्या की धाराओं में तुरंत गिरफ्तार किया जाए, मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, डॉक्टर राकेश की पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाए तथा परिवार को दो करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग भी की गई। इस दौरान बिश्नोई महासभा जोधपुर के अध्यक्ष नारायण डाबड़ी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, सरस डेयरी चेयरमैन रामलाल बिश्नोई, युवा नेता रामनिवास बुधनगर राव रिडमल समेत समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
यह थी पूरी घटना
13 जून को जोधपुर के एसएन मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में तृतीय वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई ने सुबह 10:30 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उन्हें जयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से पहले डॉक्टर राकेश ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमार राठौर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
यहां भी पढ़ें: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड
विज्ञापन
जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन जारी
14 जून को डॉक्टर राकेश की मौत के बाद से ही जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरने का नेतृत्व आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल, विधायक अभिमन्यु पूनिया, युवा नेता निर्मल चौधरी और विक्रम सिंह बिश्नोई कर रहे हैं। सभी प्रदर्शनकारी दोषियों की गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।