{"_id":"66d4a093f187ec7dd709231d","slug":"rajasthan-sog-s-biggest-action-in-paper-leak-case-former-rpsc-member-ramu-ram-raika-in-custody-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : पेपर लीक मामले में एसओजी की सबसे बड़ी कार्रवाई, आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : पेपर लीक मामले में एसओजी की सबसे बड़ी कार्रवाई, आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका हिरासत में
Sun, 01 Sep 2024 10:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:46 PM IST
सार
राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में एसओजी ने आज शाम आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को एसओजी ने राइका के पुत्र देवेश राइका और पुत्री शोभा रायका को भी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के मामले में आज एसओजी ने सबसे बड़ी गिरफ्तारी की है। एसओजी ने मामले में भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने वाली आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामू राम राइका को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसओजी ने राइका के पुत्र देवेश राइका और पुत्री शोभा राइका समेत 5 ट्रेनी सब इंस्पेक्टरों को हिरासत में लिया था। इनसे पूछताछ में रामू राइका का नाम सामने आया, जिसके बाद एसओजी ने आज उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक 63 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। रामू राम राईका जुलाई 2018 से जुलाई 2022 तक आरपीएससी सदस्य थे। पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में उनकी नियुक्ति आरपीएससी सदस्य के रूप में हो गई थी। सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 में राईका की बेटी शोभा को 5वीं व बेटे देवेश को 40वीं रैंक मिली थी। भर्ती परिणाम के बाद से ही राइका पर कई लोगों ने धांधली करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन