Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan rssb recruitment 2026 2400 posts physical teacher je tax assistant

राजस्थान: 2,400 पदों पर निकलेंगी तीन नई भर्तियां, नवंबर में जारी होंगे विज्ञापन; जानें पूरी डिटेल

Sun, 08 Nov 2026 10:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड नवंबर में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इनमें शारीरिक शिक्षक के 1,200, कनिष्ठ अभियंता के करीब 900 और कर सहायक के 300 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
rajasthan rssb recruitment 2026 2400 posts physical teacher je tax assistant
(फाइल फोटो) - फोटो : Adobestock

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) नवंबर महीने में करीब 2,400 पदों पर तीन नई भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इन भर्तियों में शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक, विभिन्न विभागों में कनिष्ठ अभियंता (JE) और वित्त विभाग में कर सहायक के पद शामिल हैं। बोर्ड के अनुसार, भर्तियों से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इनमें कनिष्ठ अभियंता भर्ती का विज्ञापन 15 नवंबर तक जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

किस भर्ती में कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रस्तावित तीन भर्तियों में कुल करीब 2,400 पद रखे गए हैं। पदों का विवरण इस प्रकार है।

  • शारीरिक शिक्षक भर्ती: 1,200 पद

  • कनिष्ठ अभियंता (JE) भर्ती: करीब 900 पद

  • कर सहायक भर्ती: 300 पद

इनमें सबसे ज्यादा पद शारीरिक शिक्षक भर्ती में रखे गए हैं। वहीं, कनिष्ठ अभियंता के पद यूडीएच और जल संसाधन विभाग सहित संबंधित विभागों में भरे जाएंगे। कर सहायक के पद वित्त विभाग के लिए हैं।

विज्ञापन

15 नवंबर तक JE भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि तीनों भर्तियों से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कनिष्ठ अभियंता के करीब 900 पदों के लिए 15 नवंबर तक विज्ञापन जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, शारीरिक शिक्षक और कर सहायक भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन आचार संहिता की अवधि समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। ऐसे में इन दोनों भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को विज्ञापन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

प्रस्तावित भर्तियों में आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं अलग-अलग होंगी। शारीरिक शिक्षक पदों के लिए संबंधित शैक्षणिक एवं शारीरिक शिक्षा की योग्यता जरूरी होगी। वहीं, कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में निर्धारित तकनीकी योग्यता और कर सहायक पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन?

तीनों भर्तियों का विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। विज्ञप्ति में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed