फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: RLD strategic meeting and workers conference organized in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में RLD की रणनीतिक बैठक और कार्यकर्ता सम्मेलन, शामिल होने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

Fri, 11 Jul 2025 09:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 11 Jul 2025 09:47 AM IST
सार

Rajasthan: जयंत चौधरी आज शाम जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में वे पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक योजनाओं और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।

विज्ञापन
Rajasthan: RLD strategic meeting and workers conference organized in Jaipur
जयपुर पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी, राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार जाटव, भरतपुर से विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुभाष गर्ग, बिजनौर से सांसद और राष्ट्रीय महासचिव चंदन चौहान गुर्जर, पूर्व विधायक और राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल सगीर खान, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र प्रताप चौधरी, युवा RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनय चौधरी और पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर RLD राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


पढ़ें: पहले दिन शिव भक्ति में लीन हुईं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, सिटी पैलेस के शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी आज शाम जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस सम्मेलन में वे पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक योजनाओं और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे। इस दौरान पार्टी की ओर से एक जनहितैषी प्रस्ताव भी पारित किए जाने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष अवाना ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, राजस्थान प्रभारी मलूक नागर, यूपी के मंत्री अनिल जाटव, विधायक डॉ. सुभाष गर्ग, सांसद चंदन चौहान गुर्जर और युवा नेता अभिनय चौधरी सहित कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। RLD का यह सम्मेलन राजस्थान में संगठन को नई दिशा देने और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed