फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan recruitment 7840 vacancies 4000 village development officer vdo posts 2026

राजस्थान: 7,840 पदों पर होगी भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी के 4,000 पदों के लिए जल्द आएगा विज्ञापन

Tue, 03 Nov 2026 02:50 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 03 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले दो महीनों में विभिन्न विभागों के कुल 7,840 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनमें ग्राम विकास अधिकारी के 4,000 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थना मिलने के बाद प्रशासनिक परीक्षण चल रहा है।

विज्ञापन
rajasthan recruitment 7840 vacancies 4000 village development officer vdo posts 2026
jobs - फोटो : Adobestock

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले दो महीनों में विभिन्न विभागों के कुल 7,840 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे अधिक 4,000 पद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के हैं। बोर्ड को इन पदों के लिए अभ्यर्थना मिल चुकी है और फिलहाल इसका प्रशासनिक परीक्षण किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी महीने शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी के 4,000 पदों पर भर्ती

ग्राम विकास अधिकारी के 4,000 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार के पास राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ निर्धारित कंप्यूटर योग्यता भी जरूरी होगी।

विज्ञापन

कंप्यूटर विज्ञान या कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलीटेक्निक संस्थान से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या आरएस-सीआईटी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी कंप्यूटर योग्यता की शर्त पूरी कर सकेंगे। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा में काम करने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं की जानकारी भी आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना किस तारीख के आधार पर होगी, इसकी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी।

दिसंबर तक 7,840 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की तैयारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अगले दो महीनों में कुल 7,840 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। ग्राम विकास अधिकारी के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य पदों के लिए भी अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे। पदों का वर्गवार विवरण, आवेदन की तारीख, परीक्षा कार्यक्रम और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी संबंधित आधिकारिक अधिसूचनाओं में मिलेगी।

जल्द जारी होगा आगामी वर्ष का परीक्षा कैलेंडर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि बोर्ड जल्द ही आगामी वर्ष का परीक्षा कैलेंडर जारी करेगा। इसमें सालभर आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की आवेदन तिथियां, परीक्षा की तारीखें और अन्य जरूरी जानकारियां शामिल होंगी।


परीक्षा कैलेंडर जारी होने से अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी। बोर्ड का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed