फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Program for CM Bhajanlal's two-day visit released news in hindi

Rajasthan: सीएम भजनलाल के दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम जारी, धार्मिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Wed, 09 Jul 2025 08:32 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Jul 2025 08:32 AM IST
सार

बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सायं 3:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर सायं 4:15 बजे पूंछरी का लौठा (जिला डीग) स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे श्रीनाथजी मंदिर परिसर जाएंगे और दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan: Program for CM Bhajanlal's two-day visit released news in hindi
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।पहले दिन यानी 9 जुलाई 2025, बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सायं 3:25 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर सायं 4:15 बजे पूंछरी का लौठा (जिला डीग) स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे श्रीनाथजी मंदिर परिसर जाएंगे और दर्शन करेंगे। इसके बाद सायं 4:25 बजे से रात 8:00 बजे तक उनके लिए स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने का समय निर्धारित किया गया है। रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा स्थित गेस्ट हाउस में करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़ें: निजीकरण के विरोध में आज बैंक हड़ताल, प्रदेश भर के 11 हजार बैंककर्मी आज कामकाज से रहेंगे दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन 10 जुलाई 2025, गुरुवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे से स्थानीय कार्यक्रमों के लिए तय रहेगा। इसके बाद वे सुबह 9:30 बजे पूंछरी का लौठा से प्रस्थान कर 10:00 बजे पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, बांसी खुर्द (भरतपुर) पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे लुधावई (जिला भरतपुर) के लिए रवाना होंगे, जहां सुबह 10:15 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे लुधावई से प्रस्थान कर पुनः पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के हैलीपेड पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 2:00 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed