{"_id":"643d3f64be54645e130bcb17","slug":"rajasthan-politics-ramlal-jat-said-cm-gehlot-is-our-leader-who-will-do-corruption-he-will-have-to-go-to-jail-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: मंत्री रामलाल जाट ने कहा- CM गहलोत हमारे नेता, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल जाना ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: मंत्री रामलाल जाट ने कहा- CM गहलोत हमारे नेता, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल जाना ही होगा
Mon, 17 Apr 2023 06:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 06:15 PM IST
सार
हमारी पार्टी में भी अगर कोई भ्रष्ट होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करते हैं। बीजेपी बोल रही हम भ्रष्ट नहीं हैं, लेकिन इसका सर्टिफिकेट तो जनता देगी। ये बातें गहलोत सरकार में मंत्री रामलाल जाट न कही।
विज्ञापन
मंत्री रामलाल जाट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में कहा था कि केंद्र सरकार एक उद्योगपति के पक्ष में नीतियां न बनाए। ऐसी नीतियां बनाई जाए, जिससे सभी उद्योगपतियों को फायदा मिले। लेकिन बीजेपी तो केवल एक उद्योगपति का ही भला कर रही। ये बातें मंत्री रामलाल जाट ने कही।
विज्ञापन
रामलाल जाट ने जवाहरलाल नेहरू का उदाहरण देते हुए कहा, जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे तो उनकी एक सभा किसी खेत में होनी थी। लेकिन उनके ही कार्यकर्ता ने खेत में पानी छोड़ दिया। इसकी जानकारी जब प्रशासनिक अधिकारियों ने नेहरू को दी, तब जवाहरलाल नेहरू ने कहा, सभा वहीं होगी और कार्यकर्ता से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया तो कार्यकर्ता ने कहा, आप तो प्रधानमंत्री बन गए मुझे क्या मिला। राजाओं और अंग्रेजों की गुलामी से हटकर एक प्रधानमंत्री की सभा में कोई व्यक्ति पानी छोड़ देता है तो भी कांग्रेस को साथ लेकर चलती है। पार्टी हमेशा से सही सबको साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
इशारों ही इशारों में रामलाल जाट ने सचिन पायलट पर लगाए आरोप...
रामलाल जाट ने कहा, कुछ लोग पार्टी में ऐसे आ जाते हैं, जिससे पार्टी बदनाम होती है। कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। नए जिलों को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं, जिलों के पटवार और सरपंच से राय मांगी जा रही है। रामलाल जाट ने कहा, महंगाई राहत कैंप की शुरुआत 24 अप्रैल से आम जनता को राहत कैसे मिले, इसको लेकर मैंने सुझाव दिए हैं। इस कैंप में आम जनता को कैसे जोड़े, इसको लेकर भी मैंने सुझाव दिए हैं। ताकि कैंप के जरिए प्रदेश की जनता को राहत मिल सके। कैंप से पहले कार्यकर्ताओं को इस कैंप के बारे में जानकारी दी जा रही है। कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताएगा। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है।
विज्ञापन