फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics News Congress Leader Sukhjinder Singh Randhawa Comments on Arvind Kejriwal Resignation

Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने केजरीवाल को घेरा, कहा- नौटंकी कर रहे थे, इस्तीफे के अलावा कोई चारा नहीं

Tue, 17 Sep 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

Rajasthan: लोकसभा चुनावों में इंडी अलायंस का हिस्सा रहे अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सीएम से इस्तीफा देने के ऐलान बाद कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला। मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर कहा कि केजरीवाल नौटंकी कर रहे थे। इस्तीफे के अलावा केजरीवाल के पास दूसरा कोई चारा नहीं था।

विज्ञापन
Rajasthan Politics News Congress Leader Sukhjinder Singh Randhawa Comments on Arvind Kejriwal Resignation
सुखजिंदर सिंह रंधावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के कंवीनर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के बाद खटास बढ़ती जा रही है। अरविंद केजरीवाल कुछ ही देर में दिल्ली सीएम के पद से इस्तीफा देने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले मंगलवार को राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि 'केजरीवाल नौटंकी कर रहे थे। वे 6 महीने जेल में थे तब उन्होंने एक भी कागज पर साइन नहीं किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें कहीं भी साइन करने से मना कर दिया। इसलिए इस्तीफे के अलावा केजरीवाल के पास दूसरा कोई चारा नहीं था।    
विज्ञापन


राजस्थान में उपुचनावों की तैयारियों की बैठक लेने के लिए रंधावा आज सुबह ही जयपुर पहुंचे हैं। बुधवार को कांग्रेस वार रूप में उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम तय करने को लेकर बैठक होगी। प्रदेश में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कल सभी 7 सीटों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है। हम अच्छे उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंधावा बोले पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई
यही नहीं, रंधावा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, 'पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, लेकिन वहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बड़ी-बड़ी बातें बहुत हो रही हैं, लेकिन पंजाब में विकास के काम पूरी तरफ ठप हो चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed