फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics MP Hanuman Beniwal accused CM Bhajanlal Sharma of political malice in development works

Rajasthan Politics: MP बेनीवाल ने CM भजनलाल पर विकास कार्य में राजनैतिक द्वेषता का लगाया आरोप, कही ये बड़ी बात

Mon, 07 Oct 2024 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 10:19 PM IST
सार

सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की ओर से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने इसे राजनैतिक द्वेषता बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics MP Hanuman Beniwal accused CM Bhajanlal Sharma of political malice in development works
सीएम भजनलाल शर्मा और सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ट्वीट के जरिए निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों को राजनैतिक द्वेषता के चलते रोका जा रहा है। जो लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है। बेनीवाल ने 28 सितंबर 2024 को हुई जिला विद्युत समिति नागौर की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि खींवसर विधानसभा के खजवाना गांव में अतिरिक्त 33/11 केवी जीएसएस, कुड़छी ग्राम पंचायत के गोदारो की ढाणी में 33/11 केवी जीएसएस और करनू में 132 केवी जीएसएस सहित कई नए विद्युत उपकेंद्रों की स्वीकृति का प्रस्ताव रखा गया था।

विज्ञापन


सांसद बेनीवाल ने कहा कि जहां विद्युत लोड अधिक है, वहां निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने, सौभाग्य योजना में चयनित ढाणियों से 45,000 रुपये के राइडर शुल्क को हटाने और बिजली से वंचित ढाणियों में विद्युतीकरण करने की मांग भी की गई थी। इसके साथ ही विद्युत दुर्घटनाओं में हुई मौतों के पीड़ितों को सरकारी आर्थिक सहायता देने और आबादी के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को अन्यत्र स्थानांतरित करने जैसे सुधारात्मक कदम उठाने का प्रस्ताव भी भेजा गया था।
विज्ञापन


हालांकि, सांसद बेनीवाल ने आरोप लगाया कि इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मुख्यमंत्री की ओर से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। उन्होंने इसे राजनैतिक द्वेषता बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है। बेनीवाल ने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि DEC का गठन केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार हुआ था और ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में लिए गए फैसलों की अनदेखी करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा का उल्लंघन है। सांसद ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर को भी ट्वीट कर इस मामले में ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed