{"_id":"666c457731cf755c2b083f7b","slug":"rajasthan-politics-mla-subhash-garg-alleges-wrongdoings-are-happening-in-cm-bhajanlal-home-district-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: विधायक सुभाष गर्ग के आरोप- सीएम भजनलाल के गृह जिले में हो रहे गलत काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: विधायक सुभाष गर्ग के आरोप- सीएम भजनलाल के गृह जिले में हो रहे गलत काम
Fri, 14 Jun 2024 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर के विधायक सुभाष गर्ग का एक ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कुछ लोग सीएम के संबंधों का डर दिखाकर पुलिस-प्रशासन पर दबाव बनाकर गलत काम करवाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक सुभाष गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनडीए के सहयोगी दल आरएलडी के विधायक सुभाष गर्ग ने राजस्थान में बीजेपी सरकार की कानून व्यवस्था पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में उनका नाम लेकर कुछ लोग पुलिस और प्रशासन पर गलत काम करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि वे अधिकारियों को निर्देश दें कि वे कानून सम्मत काम करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुभाष गर्ग पिछली गहलोत सरकार में मंत्री थे। लेकिन इसके बाद आरएलडी और बीजेपी का गठबंधन होने से वे एनडीए का हिस्सा बन गए। सुभाष गर्ग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले से ही आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने सीएम से मिलने का समय भी मांग रखा है।
विज्ञापन
एक्स पर लिखा...
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी कृपया संज्ञान लें कि भरतपुर में कुछ लोग आपके संबंधों का डर दिखाकर पुलिस व प्रशासन पर नाजायज़ दबाव बनाकर ग़लत काम करवाने का प्रयास कर रहे हैं। आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर पर जांच करवा कर ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्रवाई करें तथा उच्च अधिकारियों को भी निर्देशित करें कि क़ानून सम्मत व नियमानुसार कार्य करें।मैंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध करने के लिए समय मांग रखा है।
विज्ञापन