{"_id":"678fb3b9e333d598c005abea","slug":"rajasthan-politics-madan-dilawar-takes-dig-at-tikaram-julie-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: 'अनाप-शनाप बयान देकर अपनी आदत के मुताबिक बोलकर भाग जाते हैं', दिलावर का टीकाराम पर तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: 'अनाप-शनाप बयान देकर अपनी आदत के मुताबिक बोलकर भाग जाते हैं', दिलावर का टीकाराम पर तंज
Tue, 21 Jan 2025 08:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:18 PM IST
सार
'वह बिना सोचे समझे अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं और अपनी आदत के मुताबिक बोलकर भाग जाते हैं'। मदन दिलावर ने टीकाराम जूली पर निशाना साधते हुए कहा, उन्हें अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार का भी अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन
टीकाराम जूली का बयान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयानों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि टीकाराम जूली को यह भी समझ नहीं होता कि उन्हें क्या कहना चाहिए। वह बिना सोचे समझे अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं और अपनी आदत के मुताबिक बोलकर भाग जाते हैं।मदन दिलावर ने जूली पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के भ्रष्टाचार का भी अंदाजा नहीं है। पेपर लीक जैसे मामलों में उनकी पार्टी के नेताओं ने कितना पैसा खाया, यह भी उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस पर लगाया गुंडों के संरक्षण का आरोप
शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर मेवात में गुंडागर्दी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक गुंडे-बदमाशों का समर्थन करते थे, जिससे लोगों में डर का माहौल था। भाजपा सरकार के आने के बाद गुंडों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले पर सरकार की कार्रवाई की तारीफ
मदन दिलावर ने पेपर लीक मामले में एसओजी की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसओजी ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं के भविष्य को बचाने का काम किया है।
कांग्रेस पर लगे गंभीर आरोप
शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस शासनकाल की घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने भीलवाड़ा की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में लड़की को भट्टी में झोंक दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अलवर में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों पर बलात्कार के आरोप लगे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आंख मूंद ली।
'राजस्थान अपराध मुक्त होगा'
मदन दिलावर ने दावा किया कि भाजपा सरकार राजस्थान की धरती पर किसी अपराधी को नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुन-चुन कर अपराधियों को पकड़कर जेल में डालेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता अपनी विफलताओं को छिपाने और सत्ता में वापस आने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा की इस आक्रामक रणनीति ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।