फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: Gehlot taunts Who is CM Bhajanlal's advisor; spoke about supporting arrogance and evil

Rajasthan: ‘आखिर कौन है CM भजनलाल का सलाहकार’, गहलोत का तंज; ‘अहंकार और बुराई का साथ’ देने की बात पर क्या कहा?

Sat, 08 Nov 2025 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Nov 2025 05:22 PM IST
सार

Jaipur News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल शर्मा सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर मुख्यमंत्री को ‘अहंकार-बुराई का साथ’ जैसी सलाह कौन दे रहा है। उन्होंने सरकार की कार्यसंस्कृति, संवेदनहीनता और जनता की उपेक्षा पर कड़ा प्रहार किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Gehlot taunts Who is CM Bhajanlal's advisor; spoke about supporting arrogance and evil
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर कसा तंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज को लेकर कड़ा प्रहार किया। जयपुर आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय कोई कार्य संस्कृति नहीं है और जनता त्राहिमाम कर रही है। न कहीं सुनवाई हो रही है, न ही समस्या समाधान।

विज्ञापन

 
गहलोत ने दावा किया कि भाजपा के विधायक और मंत्री भी असहाय महसूस कर रहे हैं। कई मंत्री कह रहे हैं कि उनकी बात सचिव तक नहीं सुनते। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री की अपनी ही सुनवाई होती है या नहीं, इस पर संदेह है। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि वे उस सलाहकार को ढूंढ रहे हैं, जिसके कहने पर मुख्यमंत्री ने ‘अहंकार-बुराई का साथ देने’ जैसे शब्द कहे। उन्होंने कहा कि अगर यह बयान सही है तो बेहद गंभीर है और यदि फेक है तो भी उसे स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन

 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में हॉर्स ट्रेडिंग के जरिये उनकी सरकार गिराने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। वहीं, कन्हैयालाल हत्याकांड का हवाला देते हुए गहलोत ने कहा कि पीड़ित परिवार अब भी न्याय की प्रतीक्षा में है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये सहायता और दोनों बेटों को नौकरी दी थी, फिर भी भाजपा ने इस मुद्दे को चुनावी हथियार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव में सियासी उबाल: रुपये बांटने की सूचना पर पहुंची पुलिस, होटल से बाहर निकाला; डोटासरा क्यों भड़के?

 
जयपुर डंपर हादसे पर गहलोत ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने सीएम शर्मा को पत्र लिखकर मुआवजा दिलाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिना धरने-प्रदर्शन के सरकार मुआवजा तक नहीं देती।
 
वहीं, वंदे मातरम की 150वीं जयंती कार्यक्रम पर गहलोत ने कहा कि इसे पूरे देश का कार्यक्रम होना चाहिए था, पर भाजपा ने इसे पार्टी कार्यक्रम बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संवेदनहीन है और किसी मंत्री में जिम्मेदारी का भाव नहीं दिख रहा। भाजपा के अपने कार्यकर्ता और विधायक भी निराश हैं क्योंकि उनके काम तक नहीं हो पा रहे।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: अंता उपचुनाव को लेकर ऐसा क्यों बोल गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, भाजपा पर किया प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed