फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: BJP leader Richpal Mirdha targeted Ashok Gehlot

Rajasthan: भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने साधा गहलोत पर निशान, कहा- आलाकमान की पीठ में छुरा घोंपने वाले ये

Mon, 27 May 2024 10:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 May 2024 10:14 PM IST
सार

Jaipur: भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने गहलोत के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में कांग्रेसी नेताओं तक के काम नहीं होते थे। कांग्रेसी नेताओं ने अपना मान सम्मान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ी और भाजपा का दामन थामा, इसके जिम्मेदार गहलोत ही हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Politics: BJP leader Richpal Mirdha targeted Ashok Gehlot
भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता रिछपाल मिर्धा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जिसने सत्ता का सुख भोगा है, वह आपके पॉलिटिकल पापा हैं। उनका ही काम आपने किया और नागौर में इन्हें ही आगे बढ़ाया। हमने और कांग्रेस के कई नेताओं ने खून-पसीने से कांग्रेस को सींचा था। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में हमारा कोई स्वार्थ नहीं है। आपको 4 जून से पहले जितनी बयानबाजी करनी है कर लो, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। आपकी परफॉरमेंस का पता जालौर में चलने वाला है। निकम्मा, नकारा और गद्दार शब्द तो आप पहले भी कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं के लिए बोल चुके हैं। 

विज्ञापन


आपने जमीर बेच कर 5 साल एक टांग पर सरकार चलाई, उसका लोगों ने आपको जवाब दिया और सत्ता से बाहर कर दिया। जिस कौम की आबादी राजस्थान में 23-24 प्रतिशत है, उसको खत्म करने का काम आपने ही किया। राजस्थान में कांग्रेस की दुर्गति के जिम्मेदार आप ही हैं। आपके इन जुमलों से अंत में कांग्रेस पार्टी में आप और आलाकमान ही बचेंगे। जनता जानती है कि आलाकमान को नीचे झुकाने का काम भी आपने ही किया। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र जीत मालवीय ने भी अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के निर्देशों के विरोध में 25 सितंबर 2022 को चेताने वाले और उनके दूत को बैरंग लौटाने वाले गहलोत जी आप ही थे। दिग्गज नेताओं की राजनीतिक हत्या करने वाले कौन थे, वो जनता जानती है। सभी कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी की नीतियों से दुखी होकर छोड़कर गए। कांग्रेस पार्टी ने एमपी, गुजरात और राजस्थान के अन्य जिलों में बाप पार्टी से समझौता नहीं किया, सिर्फ अशोक गहलोत जी ने बांसवाड़ा में ही बाप पार्टी से समझौता कर कांग्रेस को खत्म करने का काम किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गोपालसिंह ईडवा ने भी गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत बोखलाए हुए हैं। प्रदेश की जनता इनको और इनके घोटालों को जान गई है। अब ये पूरी तरह एक्सपोज़ हो गए हैं। जब से भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है, तब से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, इससे अशोक गहलोत बोखला गए हैं। इनके राज में जितने घोटाले हुए वो प्रदेश की जनता जानती है। भाजपा नेता पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि विगत 5 वर्षों में आपके नेतृत्व में चली सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जिसके बारे में आपकी पार्टी के अनेक विधायकों ने टीवी पर आरोप लगाए। सोनिया गांधी को खुश करने के लिये आपने 25 लाख रीट परीक्षार्थियों का जीवन बर्बाद कर दिया। आरपीएससी को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर राजस्थान की शासन व्यवस्था में अक्षम और भ्रष्ट लोगों की भर्ती का रास्ता खोलकर महापाप किया। राजस्थान और कांग्रेस के एकमात्र नॉन परफॉर्मिंग एसेट स्वयं अशोक गहलोत हैं, जो अपनी पार्टी को 25 साल से कमजोर करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed