{"_id":"6a1ec0f080392b3c8a0ae9ef","slug":"rajasthan-political-war-madan-rathore-hits-back-at-hanuman-beniwal-says-i-am-enough-for-him-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मैंने बेनीवाल जैसे बहुत देखे हैं': मदन राठौड़ का पलटवार, कहा- उनके लिए अकेला ही काफी हूं; गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मैंने बेनीवाल जैसे बहुत देखे हैं': मदन राठौड़ का पलटवार, कहा- उनके लिए अकेला ही काफी हूं; गरमाई सियासत
Tue, 02 Jun 2026 05:09 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 05:09 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में ऐसे कई नेता देखे हैं और बेनीवाल का सामना करने के लिए वे अकेले ही काफी हैं। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी से राजस्थान की राजनीति में सियासी गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल के बीच जुबानी जंग तेज
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के बीच बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच चल रही जुबानी जंग अब और तीखी हो गई है। बेनीवाल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि उन्होंने राजनीति में ऐसे कई नेताओं को देखा है और हनुमान बेनीवाल का सामना करने के लिए वे अकेले ही काफी हैं।
दरअसल, हनुमान बेनीवाल ने हाल ही में आरोप लगाया था कि मदन राठौड़ उनका नाम लेकर राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि एक समय मदन राठौड़ उनके साथ लंबे समय तक बैठकर भाजपा की आलोचना किया करते थे। बेनीवाल ने उन पर राजनीतिक रुख बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे पहले एक खेमे में थे और अब दूसरे खेमे के साथ खड़े नजर आते हैं।
क्या बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
इन आरोपों का जवाब देते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की राजनीति में शुद्धता और मर्यादा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की गरिमा बनाए रखना जरूरी है और ऐसे नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए, जिनके बयान समाज और युवाओं पर गलत प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
उकसाने वाली सोच लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं
राठौड़ ने बिना नाम लिए कुछ बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को कानून और व्यवस्था के खिलाफ उकसाने वाली सोच लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नेताओं को समाज को सही दिशा देने का काम करना चाहिए, न कि गलत संदेश देने का।
ये भी पढ़ें- Jhunjhunu: 17 दिन पहले बना था पिता, उसे अनाथ छोड़ गया जवान; पत्नी की चीख सुन रो पड़ा गांव
राजनीतिक चुनौती से घबराने वाले नहीं हैं- मदन राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे किसी राजनीतिक चुनौती से घबराने वाले नहीं हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें किसी के समर्थन की जरूरत नहीं है और वे अपने दम पर राजनीतिक जवाब देने में सक्षम हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच बढ़ती बयानबाजी आने वाले समय में राजस्थान की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे सकती है।