फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Escort Controversy Over Elvish Yadav in Jaipur Commissioner Clarifies No Security Provided

Rajasthan: फिर बढ़ेगी एल्विश यादव की मुसीबत, पुलिस एस्कॉर्ट मामले में कमिश्नर बोले- हम जल्द मुकदमा दर्ज करेंगे

Tue, 11 Feb 2025 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 11 Feb 2025 01:02 PM IST
सार

Rajasthan: वीडियो में एल्विश यादव ने राजस्थान पुलिस को धन्यवाद भी दिया। लेकिन जयपुर पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए वीडियो को "पुराना" बताया और कहा कि छवि खराब करने वाले दोनों शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan Police Escort Controversy Over Elvish Yadav in Jaipur Commissioner Clarifies No Security Provided
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव का जयपुर टूर विवादों में घिर गया है। एल्विश ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल 'एल्विश यादव व्लॉग्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी गाड़ी को राजस्थान पुलिस की 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन गाड़ी एस्कॉर्ट करती हुई नजर आई। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरीं और पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन


पुलिस ने किया सुरक्षा देने से इनकार
जयपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर रामेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि एल्विश यादव को पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि एल्विश ने अपनी गाड़ी पुलिस की गाड़ी के पीछे चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे "एस्कॉर्ट" के रूप में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्विश का वीडियो वायरल, पुलिस की सफाई
एल्विश के व्लॉग में पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी को उनकी गाड़ी के साथ चलते और टोल पर वीआईपी रास्ता खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एल्विश यादव ने राजस्थान पुलिस को धन्यवाद भी दिया। लेकिन जयपुर पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए वीडियो को "पुराना" बताया और कहा कि छवि खराब करने वाले दोनों शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

क्या कहती हैं नियमावली?
राजस्थान पुलिस के अनुसार, 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स गाड़ियां सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए होती हैं। किसी को एस्कॉर्ट देने के लिए पहले कमिश्नरेट से अनुमति लेकर स्पेशल एस्कॉर्ट गाड़ी भेजी जाती है। एल्विश यादव के मामले में ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।


पुलिस करेगी कार्रवाई
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ ने बयान दिया कि इस विवादित वीडियो को लेकर पुलिस ने दोनों संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के तथ्यों की सत्यता की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बेटा भी शामिल है। 

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे पुलिस की लापरवाही बता रहे हैं, वहीं कई लोग एल्विश यादव के खिलाफ भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया। यह मामला अभी पुलिस जांच के अधीन है और आने वाले दिनों में इस पर और अधिक खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed