राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में शाम छह बजे तक 68% से ज्यादा मतदान, नाहरपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 82.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दौसा पंचायत समिति में सबसे कम 49.90 प्रतिशत वोट पड़े। जयपुर जिले में सागानेर 79.86 प्रतिशत मतदान के साथ आगे रहा।
विस्तार
राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों में मतदान हुआ। शाम छह बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 82.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद गंगर तलाई में 80.80 और आनंदपुरी में 80.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं, सबसे कम मतदान दौसा जिले की दौसा पंचायत समिति में 49.90 प्रतिशत रहा।
बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ की पंचायत समितियों में ज्यादा मतदान
शाम छह बजे तक के आंकड़ों में बांसवाड़ा की चारों पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहा। नाहरपुरा में 82.71, गंगर तलाई में 80.80, आनंदपुरी में 80.19 और बागीदौरा में 79.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
प्रतापगढ़ की दलोट पंचायत समिति में 80.22 प्रतिशत और छोटी सादड़ी में 77.95 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं, हनुमानगढ़ की भादरा में 80.25, नोहर में 79.18, पल्लू में 79.03 और राजपुरा 8 बीएचडी में 78.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान
जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में सागानेर में सबसे ज्यादा 79.86 प्रतिशत मतदान हुआ। माधोराजपुरा में 75.51, चाकसू में 72.99, फागी में 70.04 और कोटखावदा में 63.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
यह भी पढें- जयपुर: दिवाली पर बाजारों में आग लगी तो कैसे बुझेगी? फायर सेफ्टी के इंतजामों पर मानवाधिकार आयोग ने मांगा जवाब
दौसा की पंचायत समितियों में सबसे कम मतदान
दौसा जिले की दौसा पंचायत समिति में सबसे कम 49.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिले की अन्य पंचायत समितियों में लवाण में 70.25, शिवसिंहपुरा में 66.84, सिकंदरा में 65.80, सिकराय में 64.80, रामगढ़ पचवारा में 63.42, लालसोट में 62.26 और नांगल राजावतान में 62.25 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसके अलावा बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति में 73.75, बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ में 74.13, चूरू की सरदारशहर में 77.14 और खैरथल-तिजारा की तिजारा पंचायत समिति में 77.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
कई जिलों में मतदान का प्रतिशत 70 से ज्यादा
भरतपुर की चार पंचायत समितियों में मतदान 70 प्रतिशत से अधिक रहा। वैर में 73, नदबई में 72.05, भुसावर में 70.36 और बयाना में 70.16 प्रतिशत वोट पड़े। सीकर की दांतारामगढ़ में 70.55 और धोद ग्रामीण में 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ। टोंक की पंचायत समितियों में पचेवर में 65.12, देवली में 63.75, मालपुरा में 62.54, उनियारा में 58.63 और पीपलू में 57.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।