{"_id":"67fa155f8dc35583f4013659","slug":"rajasthan-news-vandalism-in-shiva-temple-near-lalkothi-vegetable-market-shivling-and-other-idols-broken-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: लालकोठी सब्जी मंडी के पास शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियां खंडित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: लालकोठी सब्जी मंडी के पास शिव मंदिर में तोड़फोड़, शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियां खंडित कीं
Sat, 12 Apr 2025 12:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:55 PM IST
सार
राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। सहकार मार्ग स्थित लालकोठी सब्जी मंडी के पास एक शिव मंदिर में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी और मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियों को खंडित कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेजाजी मंदिर में तोड़फोड़ के बाद एक और मंदिर में तोड़फोड़ किए जाने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। मामला सहकार मार्ग स्थित लालकोठी सब्जी मंडी के पास बने शिव मंदिर का है। यहां कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियों को खंडित कर दिया। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटना नहीं है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक कोशिश है। प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: AGTF के शिकंजे में बिश्नोई-गोदारा गैंग का मास्टर माइंड, दुबई में गैंगस्टरों को देता था पनाह
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।