{"_id":"67d006d9bb2fe1f03f07b462","slug":"rajasthan-news-uproar-in-rajasthan-assembly-over-pregnant-woman-s-rape-julie-targets-cm-s-governance-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: विधानसभा में गूंजा गर्भवती से दुष्कर्म का मामला, जूली बोले- सीएम के विधानसभा क्षेत्र में है ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: विधानसभा में गूंजा गर्भवती से दुष्कर्म का मामला, जूली बोले- सीएम के विधानसभा क्षेत्र में है ये हाल
Tue, 11 Mar 2025 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 03:18 PM IST
सार
जयपुर के सांगानेर में पुलिस कांस्टेबल द्वारा एक गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला आज फिर से विधानसभा में गूंजा। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले को उठाते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में आज सांगानेर दुष्कर्म कांड की गूंज फिर सुनाई दी। जयपुर के सांगानेर में दलित महिला से पुलिस कांस्टेबल द्वारा दुष्कर्म का मामला मंगलवार को शून्यकाल में कांग्रेस विधायकों ने उठाया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार को घेरते हुए कहा कि राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में ही अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था कैसे कायम रहेगी?
विज्ञापन
दरअसल शून्यकाल में कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने कानून व्यवस्था को लेकर स्थगन प्रस्ताव लगाया था। इस दौरान टीकाराम जूली खड़े हुए और कहा कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र में पुलिस ने एक दलित महिला का बलात्कार किया। प्रदेश में अपराध बेलगाम हो गया है, रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं, तो आमजन की सुरक्षा कैसे होगी? हंगामा बढ़ता देख सदन में नेता प्रतिपक्ष का माइक बंद कर दिया गया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस विधायक बोले कि सरकार लोकतांत्र को दबाना चाहती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार को भी इस मुद्दे को लेकर प्रदेश में कई बड़े बयान आए, जिसमें राज्यपाल हरिभाऊ वागड़े ने दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाकर छोड़ने की बात कही। इससे पहले पूर्व सीएम गहलोत ने भी सरकार पर हमला बोला था। गहलोत ने इसे कि कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति करार दिया था। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार ने तत्काल कार्रवाई की है, आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर निलंबित कर दिया गया है। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह है मामला
जयपुर के सांगानेर में 8 मार्च शनिवार को महिला दिवस के मौके पर पुलिस कांस्टेबल ने गर्भवती दलित महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला अपने पति से अनबन की शिकायत लेकर थाने आई थी और कांस्टेबल ने काउंसलिंग के बहाने महिला को होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का तीन साल का बेटा भी उसके साथ मौजूद था। महिला के पति ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर गिरफ्तार भी किया जा चुका है।