फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: The ₹100-Million Turtle Scam: Conman's Crorepati Illusion Busted in Rajasthan

Rajasthan Scam: "करोड़ों में बिकता है ये कछुआ!" ठगी के इस 'नटवारलाल' की कहानी आपको कर देगी हैरान

Wed, 03 Sep 2025 07:19 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 03 Sep 2025 07:19 AM IST
सार

सवाई माधोपुर में कछुआ बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने रामनिवास मोग्या को गिरफ्तार किया। गिरोह लोगों को करोड़ों का लालच पीले रंग के कछुओं का फर्जी सौदा करता था।

विज्ञापन
Rajasthan News: The ₹100-Million Turtle Scam: Conman's Crorepati Illusion Busted in Rajasthan
पुलिस हिरासत में शातिर ठग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

“ये कोई साधारण कछुआ नहीं है... इसके 20 नाखून हैं और ये पीले रंग का है... अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों में है!” कुछ इसी जादूई कहानी से शुरू होती है नकली करोड़पति बनाने की साजिश, जिसने आम लोगों को लखपति से भिखारी बना दिया। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रवांजना डूंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रामनिवास मोग्या नामक एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एक करोड़पति बनाने वाले गुरु के रूप में पेश करता है, पर असल में ये ठगों की दुनिया का 'नटवरलाल' है।

विज्ञापन


करोड़ों का सपना, लाखों की लूट
29 अगस्त 2025 को पप्पूलाल माली, निवासी कुश्तला ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि कुछ लोग उसे 1 करोड़ में बिकने वाला कछुआ देने का वादा करके 6.5 लाख रुपये ठग ले गए। रिपोर्ट में बताया कि बताया कि आरोपी रामनिवास मोग्या निवासी शम्भूनगर, थाना केकड़ी, जिला अजमेर व उसके साथी रामराज मोग्या और तथाकथित “डॉक्टर साहब” मनीष शर्मा ने उसे बहला-फुसलाकर यह कहकर 6.50 लाख रुपए ठग लिए कि वे एक कछुए को 1 करोड़ रुपए में बिकवा देंगे। पप्पूलाल ने बताया कि ठगों ने उसे यह विश्वास दिलाया कि "कछुआ इतना दुर्लभ है कि इंटरनेशनल बायर्स इसके लिए लाइन में हैं" ऐसा बोलकर उसे पीले रंग का इंजेक्शन लगाया गया कछुआ सौंपा गया, जो कुछ घंटों में ही मर गया। महंगा दिखाने के लिए कछुओं को खास इंजेक्शन से पीला किया जाता था ताकि वे दुर्लभ प्रजाति के लगें।
विज्ञापन

 
यह भी पढें-  Rajasthan News: PG मेडिकल छात्रों के लिए क्लिनिकल बॉन्ड राशि में 5 गुना तक बढ़ोतरी, कोर्स वाइज नई दरें लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगी गाड़ी और नकली नोटों से भरे कार्टन दिखाते थे 
ठग फर्जी डॉक्टर और तस्कर बनकर महंगी गाड़ियों में आते और करोड़ों के सौदे का नाटक करते थे। उनका 5-6 लोगों का गिरोह है, जो अलग-अलग गांवों व शहरों में जाकर 18 या 20 नाखून वाले एवं पीले रंग के कछुओं के नाम पर लोगों से ठगी करता है। ठगी के दौरान नकली नोटों से भरे कार्टन दिखाए जाते, जिनके ऊपर असली नोट और नीचे कागज होता। "डील क्लोजिंग" के नाम पर एडवांस रकम वसूली जाती और फिर आरोपी गायब हो जाते।  

 
पुलिसिया जांच और गिरोह का खुलासा
थानाधिकारी हरिमन मीणा के अनुसार जांच में पता चला कि यह कोई अकेला ठग नहीं, बल्कि 5-6 लोगों का संगठित गिरोह है। ये लोग राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी लोगों को कछुए का करोड़पति सपना बेचते थे। गिरफ्तार रामनिवास मोग्या से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। गौरतलब है कि भारत में कछुए की अधिकांश प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षित हैं और इनका व्यापार गैरकानूनी है। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed