फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Tension Erupts After Youth Commits Suicide Assualted By Forest Officials Details in Hindi

Rajasthan News: वनकर्मियों की मारपीट से युवक की आत्महत्या के बाद तनाव, थाने पर पथराव; जबाव में हवाई फायरिंग

Fri, 03 Oct 2025 06:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर ग्रामीण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर ग्रामीण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 03 Oct 2025 06:05 PM IST
सार

Jaipur News: रायसर में वनकर्मियों की कथित मारपीट से युवक की आत्महत्या के बाद आंदोलन हिंसक हो गया। ग्रामीणों ने थाने पर पथराव किया तो पुलिस ने आंसू गैस और हवाई फायरिंग की। अतिरिक्त बल तैनात है और इलाके में तनाव बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News Tension Erupts After Youth Commits Suicide Assualted By Forest Officials Details in Hindi
थाने पर पथराव के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में की हवाई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ के रायसर में बकरी चरा रहे युवक की आत्महत्या का मामला शुक्रवार को उग्र हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने वनकर्मियों की मारपीट से परेशान होकर यह कदम उठाया। घटना के विरोध में ग्रामीण गुरुवार रात से धरने पर बैठे थे और उन्होंने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिजन को सरकारी नौकरी और अन्य मांगें रखीं।

विज्ञापन

 
प्रशासन-ग्रामीणों के बीच वार्ता विफल
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। पूर्व विधायक गोपाल मीणा, प्रधान मानसी मीणा और जिला पार्षद भगवान मुक्कड़ भी आंदोलनकारियों के साथ खड़े नजर आए। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से एसडीएम ललित मीणा, सीओ प्रदीप यादव और आंधी तहसीलदार प्रांजल कंवर ने वार्ता की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

 
थाने पर भीड़ का हमला
शुक्रवार दोपहर रायसर थाने में विधायक महेंद्र पाल मीणा की मौजूदगी में सुलह वार्ता चल रही थी। इसी बीच गुस्साई भीड़ अचानक थाने पहुंच गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। थाने के बाहर खड़े वाहनों पर पत्थर फेंके गए, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कफ सिरप से बच्चों की मौत मामला: खांसी की दवा Dextromethorphan को सरकार ने दी क्लीन चिट, भरतपुर में एक और मौत

 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई
भीड़ के उग्र होते ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग कर स्थिति काबू में करने की कोशिश की। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से भगदड़ मच गई और लोग एनएच-148 की ओर भागने लगे। इसी दौरान रायसर और आसपास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क भी ठप हो गया।
 
हालात पर सख्त नजर
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। थाने और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- India Warns Pak: 'भूगोल में रहना है तो रोकें आतंकवाद', सेना की पाकिस्तान को दो टूक; कहा- भारत संयम नहीं रखेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed