फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Strike announced in protest against recruitment process, sweepers will stop cleaning from toda

Rajasthan News: भर्ती प्रक्रिया के विरोध में हड़ताल का ऐलान, प्रदेश भर के सफाईकर्मी आज से करेंगे सफाई बंद

Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
सार

Jaipur: प्रदेश में सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के विरोध में प्रदेश में सफाईकर्मियों न हड़ताल का ऐलान किया है। स्वायत्त शासन विभाग ने पिछले दिनों 24,797 पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती निकाली है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Strike announced in protest against recruitment process, sweepers will stop cleaning from toda
सफाईकर्मी हड़ताल पर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निकाली गई सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के विरोध में प्रदेश के सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। इन सफाईकर्मियों की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए। इसी मांग को लेकर सभी सफाईकर्मी 12 मार्च से हड़ताल पर चले गए हैं। वे किसी भी नगर निगम, पालिका और बोर्ड के कार्यालय में सफाई नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


ध्यान रहे कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से पिछले दिनों 24,797 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती निकाली गई है। भर्ती प्रक्रिया में लॉटरी से चयन करने और फिर प्रैक्टिकल के आधार पर क्षमता परखने के बाद सफाईकर्मियों का अंतिम चयन किया जाना प्रस्तावित है। इस भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार की ओर से अन्य सरकारी नौकरियों की तरह ही आरक्षण का प्रावधान लागू करना तय किया गया है।
विज्ञापन


सफाईकर्मियों के संगठनों और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने एक पांच सूत्री मांग पत्र तैयार किया है, जिसमें सफाई कर्मियों की भर्ती मस्टररोल प्रक्रिया से करने, निगम, पालिका, परिषद और विभिन्न कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता देने, जिन अभ्यर्थियों के कोर्ट केस कोर्ट में विचाराधीन हैं, उन्हें भी भर्ती में प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अन्य सरकारी नौकरियों में लागू की जा रही आरक्षण व्यवस्था के बजाय सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत पदों पर प्राथमिकता दिए जाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed