फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Speeding Vehicle Hits Cops Escorting Deputy CM, One Killed in Jaipur Accident

Rajasthan News: डिप्टी सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत

Tue, 29 Jul 2025 02:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 29 Jul 2025 02:59 PM IST
सार

आज सवेरे जयपुर में गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दो जवानों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। दोनों डिप्टी सीएम के भरतपुर दौरे में ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Speeding Vehicle Hits Cops Escorting Deputy CM, One Killed in Jaipur Accident
घायल जवान के हाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के एमआई रोड पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवान, जो डिप्टी सीएम के भरतपुर दौरे में ड्यूटी निभाने जा रहे थे, अचानक हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना खतरनाक था कि इनमें से एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


हादसा सुबह करीब 8 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास हुआ, जब दोनों जवान रामवतार और मनोज मीणा बाइक से ड्यूटी के लिए रवाना हो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर ने दोनों को हवा में उछाल दिया और वे जोरदार तरीके से सड़क पर जा गिरे। वहां मौजूद लोगों और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को तुरंत जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: सरकारी स्कूल में फिर भरभराकर गिरे दो कमरे, रात में हादसा होने से बच गई मासूमों की जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग धाकड़ के मुताबिक रामवतार को जब यहां लाया गया, तब उसकी हालत बेहद नाजुक थी। जांच में सामने आया कि टक्कर के कारण उसकी हार्ट की मेन आर्टरी डेमेज हो चुकी थी, जिससे शरीर में रक्त संचार रुक गया। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर रामवतार को नहीं बचा सके। वहीं दूसरे जवान मनोज मीणा की स्थिति अभी स्थिर है और उसका इलाज जारी है।

घटना की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तय कार्यक्रम को स्थगित कर तुरंत एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल जवानों की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। बता दें कि प्रेमचंद बैरवा का मंगलवार को भरतपुर में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम था और दोनों जवान उसी ड्यूटी को निभाने के लिए सुबह बाइक से रवाना हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed