फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Shutdown in 5 Major Cities Today Over Pahalgam Attack, Significant Impact on Daily Life

Rajasthan News: पहलगाम हमले के विरोध में आज राजस्थान के पांच प्रमुख शहरों में बंद, आम जनजीवन पर खासा असर

Fri, 25 Apr 2025 02:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

पहलगाम हमले के विरोध में आज राजस्थान के पांच प्रमुख शहरों में बंद रखा गया। कोटा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई वहीं मंडावा कस्बे में मेडिकल स्टोर, सब्जी और चाय की दुकानें भी बंद रहीं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Shutdown in 5 Major Cities Today Over Pahalgam Attack, Significant Impact on Daily Life
आज कोटा बंद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के विरोध में आज राजस्थान के पांच प्रमुख शहरों हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू, कोटा और झालावाड़ में बंद का ऐलान किया गया। इन शहरों में हिंदू संगठनों के आह्वान पर व्यापारी वर्ग ने दुकानें बंद रखीं, जिससे आम जनजीवन पर इसका खासा असर देखने को मिला।
विज्ञापन


कोटा में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई, वहीं बाजारों और अनाज मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के प्रमुख स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। कोटा के पेट्रोल पंप दो घंटे तक बंद रखे गए। सीकर में कुछ दुकानों को जबरन बंद कराया गया, वहीं मंडावा कस्बे में मेडिकल स्टोर, सब्जी और चाय की दुकानों तक को बंद रखा गया।
विज्ञापन


इस बंद के माध्यम से लोग आतंकियों और उन्हें पनाह देने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सीकर जिला मुख्यालय पर शाम को आक्रोश रैली निकालने और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: चार दिन की ईडी रिमांड पर महेश जोशी, जांच के घेरे में जल जीवन मिशन घोटाला, जानिये पूरा सच

बीकानेर में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने कहा कि यह कृत्य मानवता के खिलाफ है और देश इसे कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।


अजमेर में मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कैंडल मार्च निकाला। राजा साइकिल चौराहे से शुरू हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में मुस्लिम नागरिक शामिल हुए और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए पांच फैसलों की सराहना की और कहा कि देश का मुस्लिम समुदाय आतंकवाद के खिलाफ है और भारत के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed