फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Relief to Baraya in Jal Jeevan Mission scam, Supreme Court grants bail in money laundering

Rajasthan News : जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ाया को राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी

Wed, 18 Dec 2024 09:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 09:03 AM IST
सार

राजस्थान में जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी संजय बड़ाया को सुप्रीम कोर्ट से मंगलवार को जमानत दे दी। बड़ाया पर तत्कालीन पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के बिचौलिए के तौर पर काम करने व घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Relief to Baraya in Jal Jeevan Mission scam, Supreme Court grants bail in money laundering
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय बड़ाया को मंगलवार को जमानत दे दी। बड़ाया को घोटाले में शामिल होने व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इसी साल जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


बड़ाया पर तत्कालीन पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के लिए बिचौलिए के तौर पर काम करने का आरोप है। उन्होंने लगभग 5 महीने हिरासत में बिताए। पूर्ववर्ती सरकार में सामने आए जल जीवन मिशन घोटाले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 197 करोड़ रुपये के दो टेंडर दिए जाने में ईडी ने संजय बड़ाया को सह आरोपी बनाया था। बड़ाया पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने तत्कालीन मंत्री महेश जोशी की ओर से रिश्वत के भुगतान में मदद की और पीएचईडी कर्मचारियों को मैनेज किया। नवंबर में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार करने के बाद बड़ाया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed