{"_id":"649322cfc085487b630fb5f9","slug":"rajasthan-news-rajasthan-state-gold-silver-art-development-board-will-be-formed-cm-gehlot-approved-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का होगा गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान राज्य स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का होगा गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Wed, 21 Jun 2023 09:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:48 PM IST
सार
गहलोत सरकार द्वारा स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसका मुख्यालय जयपुर में होगा। बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा पांच गैर सरकारी सदस्य होंगे।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार की ओर से स्वर्ण रजत कला विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोर्ड गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसका मुख्यालय जयपुर में होगा। राजस्थान स्टेट गोल्ड एंड सिल्वर आर्ट डवलपमेंट बोर्ड बोर्ड में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पांच गैर सरकारी सदस्य होंगे। इनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा।
विज्ञापन
साथ ही उद्योग विभाग, स्कूल शिक्षा (प्राथमिक/माध्यमिक) और संस्कृत शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव या उनके प्रतिनिधि बोर्ड में सरकारी सदस्य के रूप में होंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी सचिव का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड के ये काम होंगे...
- बोर्ड में राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त और विकास सहकारी निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक या उनका प्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग बोर्ड का प्रशासनिक विभाग होगा।
- बोर्ड के प्रमुख कार्य सोने और चांदी का आर्ट वर्क तैयार करने वाले समाज की सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति, समाज की आर्थिक अभिवृद्धि, रोजगार बढ़ाने के उपाय, समाज के विकास और कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रारूप, समाज की कला और कारीगरी को बढ़ावा देने के कार्य, सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध उपायों को सिफारिश करने के साथ राज्य सरकार को भेजने जैसे प्रमुख कार्य हैं।
- यह बोर्ड समाज के परम्परागत व्यवसायों को नई टेक्नीक से लाभ की स्थिति में लाने के सुझाव भी देगा।
विज्ञापन