फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Nine new cases of Covid in Rajasthan, vigilance increased in Jaipur and Jodhpur

Covid-19: राजस्थान में कोविड के नौ नए मामले, जयपुर और जोधपुर में बढ़ी सतर्कता; प्रशासन की आमजनों से यह अपील

Tue, 27 May 2025 08:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 08:58 PM IST
सार

Jaipur News: राजस्थान में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। इनमें सात मामले जयपुर और दो मामले जोधपुर में दर्ज किए गए, जिसे लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी और आमजनों से सावधानी बरतने की अपील की।

विज्ञापन
Rajasthan News: Nine new cases of Covid in Rajasthan, vigilance increased in Jaipur and Jodhpur
कोरोना के नौ नए मामले सामने आए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से चिंता का कारण बनने लगे हैं। आज नौ नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें दो एम्स जोधपुर, दो एसएमएस जयपुर, चार बी. लाल लैब जयपुर और एक आणविक डायग्नोस्टिक सेंटर जयपुर से रिपोर्ट हुए हैं।

विज्ञापन

 
नए मामलों में जोधपुर की 35 वर्षीय महिला और 16 दिन का शिशु शामिल हैं। जबकि जयपुर से 64 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय महिला, 41 वर्षीय पुरुष और 33 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। इस साल अब तक कुल 32 कोविड मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: सेंट्रल जेल में 24 घंटे के भीतर दो कैदियों की मौत, उम्रकैद की सजा काट रहे थे; परिजनों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजस्थान में जिलेवार आंकड़े इस प्रकार हैं:-
जयपुर- 13, जोधपुर- 6, उदयपुर- 4, डीडवाना- 3, अजमेर- 2, बीकानेर- 1, फलोदी- 1, सवाई माधोपुर- 1 और अन्य-1 शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और टेस्टिंग भी बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed