फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Modi Aiming to Make Muslim Self-Reliant, Opposition Spreading False Narrative- Rathore

Rajasthan News: मुस्लिम समाज को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश में हैं मोदी, विपक्ष झूठा भ्रम फैला रहा है- राठौड़

Sun, 06 Apr 2025 12:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 06 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि यह समाज हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को देने की स्थिति में आए। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसमें विरोध क्यों? अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह बात कही।

विज्ञापन
Rajasthan News: Modi Aiming to Make Muslim Self-Reliant, Opposition Spreading False Narrative- Rathore
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत करते हुए कहा कि अगर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुसलमान समाज की स्थिति को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं, तो इसमें किसी को परेशानी क्यों होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि पहले जिस समाज को ईदी के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, आज अगर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है, तो यह स्वागतयोग्य कदम है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि यह समाज हाथ फैलाने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को देने की स्थिति में आए। अगर ऐसा हो रहा है, तो इसमें विरोध क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई, एक बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, अब तक पकड़े जा चुके हैं 20 लोग

वक्फ संशोधन बिल को लेकर हो रहे विरोध पर मदन राठौड़ ने कहा कि अधिकतर लोगों ने बिल को पढ़ा ही नहीं है और बिना जानकारी के राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान बहनों को वक्फ बोर्ड में प्रतिनिधित्व मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है? अगर भू-माफिया द्वारा कब्जा की गई वक्फ संपत्तियों को मुक्त कराया जा रहा है तो इसमें परेशानी क्या है?


उन्होंने यह भी जोड़ा कि वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ने से उस धन का इस्तेमाल समाज के विकास में किया जाएगा। बिल में कोई नई व्यवस्था लागू नहीं की गई है, सिर्फ पूर्व में हो चुकी बातों को मान्यता दी जा रही है। इसके संरक्षक भी मुसलमान ही रहेंगे तो फिर विरोध क्यों?

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठा भ्रम फैलाया जा रहा है कि सरकार किसी समाज के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल रहा है चाहे वह हिंदू हो या मुसलमान।

ये भी पढ़ें: काश्तकारों का आरोप: तारंगा हिल-अंबाजी-आबूरोड रेल लाइन प्रोजेक्ट में अधिग्रहित जमीनों का नहीं मिला पूरा मुआवजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमान बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, तो इसमें गलती क्या है? कोई भी सरकारी योजना जाति या धर्म देखकर नहीं दी जा रही है। विपक्ष को राजनीति करने से पहले सोचना चाहिए कि उनके बयानों से कोई समाज पीछे न छूट जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा में लाना है और इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed