फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Action by Special Task Force one Bangladeshi arrested 20 people have been arrested so far

Ajmer News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई, एक बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, अब तक पकड़े जा चुके हैं 20 लोग

Sat, 05 Apr 2025 09:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 05 Apr 2025 09:58 PM IST
सार

अजमेर में स्पेशल टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है। एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि अब तक 20 लोग पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
Ajmer News Action by Special Task Force one Bangladeshi arrested 20 people have been arrested so far
बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले की पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेश पर की गई, जिसमें अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और उनका निष्कासन किया गया। अब तक कुल 20 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से हाल ही में एक और बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है।

विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि अजमेर जिले में पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से अजमेर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और घुसपैठियों की पहचान करना और उन्हें देश से निष्कासित करना है। इस अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जागिंड और वृताधिकारी लक्ष्मण राम ने किया। उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें पुलिस विभाग और सीआईडी जोन की टीमों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नसीराबाद में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई, दो पिस्टल और कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि पुलिस टीम ने शहर अजमेर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया और मुखबिरों से सूचना प्राप्त की। इन सूचनाओं के आधार पर, पुलिस ने दरगाह क्षेत्र, जालियान कब्रिस्तान, अन्दकोट, नई सड़क, तारागढ़ की पहाड़ी और सोहल खभ्भा दरगाह के आस-पास के इलाकों में खोजबीन की। इस दौरान करीब 15 से 20 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। इन व्यक्तियों में एक प्रमुख बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया, जिसने स्वयं को बांग्लादेश का नागरिक बताते हुए अवैध रूप से भारत में घुसने की बात स्वीकार की।


यह भी पढ़ें: जैन आचार्य श्री वसुंनंदीजी महमुनिराज का मंगल प्रवेश, गुरु-शिष्य मिलन के साक्षी बने हजारों भक्त

दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम मोहम्मद मुनीर हुसैन है, जो 60 वर्ष का है और बांग्लादेश के नरसिंगडी सिटी का निवासी है। उसने बताया कि वह कई वर्षों पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पार करके भारत में घुसा था। वह विभिन्न स्थानों पर रहने के बाद 4 अप्रैल 2025 को अजमेर के दरगाह क्षेत्र में आकर खानाबदोश के रूप में रहने लगा। मोहम्मद मुनीर हुसैन ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए इस अपराध को स्वीकार किया है।

दरगाह थानाधिकारी दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया कि इस समय पुलिस उसके खिलाफ और गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ किस प्रकार भारत में अवैध रूप से घुसा और अजमेर में कैसे स्थापित हुआ। इस अभियान से यह स्पष्ट होता है कि अजमेर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि अजमेर और राजस्थान को इन अवैध गतिविधियों से मुक्त किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed