{"_id":"6767e6623e6ed66d5b06b8f3","slug":"rajasthan-news-minister-jhabar-kharra-said-congress-insulted-dr-ambedkar-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मंत्री झाबर खर्रा बोले- कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का अपमान किया, मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मंत्री झाबर खर्रा बोले- कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का अपमान किया, मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिलवाया
Sun, 22 Dec 2024 03:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:43 PM IST
सार
खर्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबासाहेब को मुंबई से चुनाव हराने की साजिश की, उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और संविधान सभा के दौरान कार्टून विवाद में अपमानित किया।
विज्ञापन
मंत्री झाबर सिंह खर्रा।
- फोटो : @JhabarKharraBJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपने राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया, लेकिन उन्हें उचित सम्मान देने में कोताही बरती।
विज्ञापन
खर्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबासाहेब को मुंबई से चुनाव हराने की साजिश की, उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और संविधान सभा के दौरान कार्टून विवाद में अपमानित किया। उन्होंने यह भी कहा कि बाबासाहेब के निधन के समय उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करने के बजाय मुंबई में किया गया और तत्कालीन राष्ट्रपति को इसमें शामिल होने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू और गांधी परिवार पर निशाना
खर्रा ने कहा कि नेहरू और गांधी परिवार ने अपने नाम पर स्मारक बनवाए, लेकिन अंबेडकर के नाम पर स्मारक बनाने का कभी विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी का कहना था कि ऐसे स्मारक जनता के संसाधनों से नहीं बनाए जाने चाहिए।
भाजपा ने दिया बाबासाहेब को उचित सम्मान
खर्रा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने बाबासाहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया और उनके नाम पर भव्य स्मारक बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अंबेडकर के कद के अनुरूप उन्हें सम्मान दिया, जो कांग्रेस को पच नहीं रहा है।
कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप
खर्रा ने कांग्रेस पर झूठ बोलने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, पेपर लीक की घटनाओं को रोका और युवाओं के लिए रोजगार सुनिश्चित किया।
राहुल गांधी पर तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए खर्रा ने कहा कि 55 साल के "युवा नेता" अभी तक परिपक्व नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बातों पर टिप्पणी करना भी समय की बर्बादी है।
कांग्रेस की व्याकुलता का परिणाम विरोध प्रदर्शन
खर्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कांग्रेस घबराई हुई है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आ रही है और भाजपा सरकार की नीतियों का समर्थन कर रही है। खर्रा ने कांग्रेस पर प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता भाजपा के जनहितकारी कार्यों का समर्थन कर रही है और भविष्य में भी करेगी।