{"_id":"6778efc2c6468f207a0254b6","slug":"rajasthan-news-metal-covers-installed-on-electric-poles-in-rising-rajasthan-stolen-incident-captured-on-cctv-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान में बिजली के खंभों में लगाए गए मेटल कवर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राइजिंग राजस्थान में बिजली के खंभों में लगाए गए मेटल कवर चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Sat, 04 Jan 2025 05:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jan 2025 05:51 PM IST
सार
चोरी की इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम के दौरान बिजली के खंभों पर लगाए गए मेटल कवर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर ने बड़ी चालाकी से बिजली पोल के नीचे लगे मेटल कवर को चुराया और फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक ई-रिक्शा सवार व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह साफ तौर पर ई-रिक्शा में रखकर मेटल कवर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि चोरी में इस्तेमाल किया गया ई-रिक्शा आदर्श नगर निवासी रईस अहमद के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब ई-रिक्शा के नंबर के आधार पर चोर की पहचान कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा ही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
वहीं, इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन