फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Many important decisions taken in the first cabinet meeting, RAS exam date extended

Rajasthan News: प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में हुए कई महत्वपूर्ण फैसले, RAS की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई

Thu, 18 Jan 2024 03:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 03:32 PM IST
सार

Cabinet Meeting: भजनलाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आरएएस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने संबंधी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इस संबंध में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का धरना खत्म कराने के लिए डॉ. किरोड़ीलाल मीणा शाम चार बजे राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचकर धरना खत्म कराएंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Many important decisions taken in the first cabinet meeting, RAS exam date extended
कैबिनेट बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ की ब्रीफिंग के बाद शुरू हुई कैबिनेट की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। पिछली गहलोत सरकार के आखिरी 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की जांच करने से लेकर मीसाबंदियों की पेंशन शुरू किए जाने संबंधी फैसला कैबिनेट समिति की इस बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लिखित घोषणाओं पर निर्णय लेते हुए संकल्प पत्र को सरकारी दस्तावेज घोषित किया गया। बैठक में पिछली गहलोत सरकार द्वारा कार्यकाल के अंतिम 6 महीनों में लिए गए निर्णयों की जांच कर तीन महीने में रिपोर्ट तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। इस रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री बाद में निर्णय लेंगे। 
विज्ञापन


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने बैठक में यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी कैलेंडर जारी करने की बात कही। उन्होंने आरएएस की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने के कैबिनेट के फैसले पर बात करते हुए कहा कि वे आज शाम चार बजे इस संबंध में धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का धरना खत्म करवाने राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed