फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Labour Inspector Shot Dead in Bagru, Accused Surrenders at Police Station

Rajasthan News: बगरू में लेबर इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर किया

Tue, 05 Aug 2025 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 11:03 AM IST
सार

बगरू इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लेबर इंस्पेक्टर की उनके ही एक रिश्तेदार ने आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी रिश्ते में मृतक का साला है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Labour Inspector Shot Dead in Bagru, Accused Surrenders at Police Station
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के बगरू इलाके एक साले ने अपने ही जीजा की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लेबर इंस्पेक्टर शंकर बलाई मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। लौटते समय आरएसी जवान अजय ने शंकर को गोलियों से भून दिया। आरोपी ने शंकर पर करीब 7 राउंड फायर किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर में लोन के नाम पर ठगी, आरोपी पति-पत्नी की जोड़ी गिरफ्तार; आठ लाख की धोखाधड़ी का पर्दाफाश
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हत्यारा जवान अजय और इंस्पेक्टर शंकरलाल रिश्ते में साला-जीजा हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि अजय मानसिक तनाव में था। शंकरलाल ने ही अजय की सगाई करवाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि युवती का किसी और से प्रेम संबंध था। इस कारण रिश्ता टूट गया। युवती ने मिलने से इंकार करते हुए शंकरलाल का नाम लिया, जिससे अजय ने उन्हें ही दोषी मान लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय ने युवती से आमने-सामने बैठकर बात करने की कोशिश की, तो उसने मना कर दिया और कहा कि “शंकरलाल भाईसाहब ने मिलने से मना किया है।” इसी बात को लेकर अजय अंदर ही अंदर घुटता रहा और इस वजह से शंकरलाल को ही अपनी परेशानी की जड़ मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बगरू थाना इलाके में मंगलवार सुबह 6.30 बजे की है। आरोपी अजय सुबह जयपुर से शंकरलाल के घर बगरू पहुंचा था। उस वक्त शंकरलाल मॉर्निंग वॉक पर गए थे। जैसे ही वे वापस लौटे तो हत्यारे ने एसएलआर राइफल से करीब 7 राउंड फायर कर दिए। हत्या के बाद आरोपी ने फुलेरा थाना में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है।

वाटिका इन्फोटेक सिटी में हुई वारदात

इधर कॉलोनीवासियों में घटना को लेकर रोष है। सोसायटी के रहवासी भुवनेश गोयल का कहना है कि बिल्डर द्वारा करोड़ों रुपये वसूलने के बाद भी एक जवान बंदूक लेकर कॉलोनी में घुस गया और अंधाधुंध गोली चलाकर सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी। किसी भी गार्ड ने बाहर से आई टैक्सी को रोककर पूछा भी नहीं कि कहां जा रहे हो। वहीं दूसरी ओर बिल्डर वाटिका इन्फोटेक सिटी के निवासियों से सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed