फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Kirori Meena said regarding SI Recruitment 2021 – CM can cancel the exam whenever he wants

Rajasthan News : एसआई भर्ती 2021 को लेकर बोले किरोड़ी मीणा- मुख्यमंत्री जब चाहें रद्द कर सकते हैं परीक्षा

Mon, 30 Dec 2024 10:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 10:31 PM IST
सार

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द किए जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मामले में कोई गहन जांच चल रही होगी, मुख्यमंत्री जब चाहें परीक्षा रद्द कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Kirori Meena said regarding SI Recruitment 2021 – CM can cancel the exam whenever he wants
कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने एक बार फिर इस भर्ती को रद्द करने की मांग दोहराई है। जयपुर में मौसम विज्ञान केंद्र के एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एसआई भर्ती के मामले में एसओजी, पुलिस मुख्यालय, एडवोकेट जनरल और कैबिनेट सब-कमेटी सभी ने भर्ती रद्द करने की सिफारिश कर दी है, अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री के हाथ में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ है कि एसआई भर्ती का पेपर आरपीएससी के सदस्य बाबूलाल कटारा ने आरपीएससी के ही सदस्य रामूराम राईका को 30 दिन पहले दे दिया था। यह गंभीर मामला है और जांच का विषय है कि यह पेपर और कितने लोगों तक पहुंचा होगा।
विज्ञापन


मीणा ने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और अब भी कह रहा हूं कि एसआई भर्ती को रद्द करना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि इतनी सिफारिशों के बावजूद भर्ती को रद्द क्यों नहीं की जा रही है तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब केवल मुख्यमंत्री ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर गहन कानूनी सलाह ली जा रही होगी ताकि इसे रद्द करने के बाद मामला अदालत में न उलझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए जिले निरस्त करने पर भी दी प्रतिक्रिया

नए जिलों और संभागों को लेकर हो रहे आंदोलनों पर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना सबका अधिकार है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर पहले बहुत बड़ा जिला था, जिसे छोटा कर दिया गया। करौली अलग कर दिया गया और महुआ को दौसा में जोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जिलों के गठन में मापदंडों का पालन किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक या चुनावी फायदे के लिए जिलों का गठन नहीं होना चाहिए। चुनाव जीतने की दृष्टि से छोटे-छोटे जिले बनाना सही नहीं है। मापदंडों के आधार पर ही निर्णय होना चाहिए।


पूरे प्रकरण से साफ है कि एसआई भर्ती और नए जिलों के मुद्दे पर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री इन मामलों पर क्या निर्णय लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed