{"_id":"680b0be41fe151aa73044153","slug":"rajasthan-news-hanuman-beniwal-increased-the-tension-of-the-government-announced-agitation-from-26th-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एसआई भर्ती और पेपर लीक मामले में 26 से आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हनुमान बेनीवाल ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, एसआई भर्ती और पेपर लीक मामले में 26 से आंदोलन का ऐलान
Fri, 25 Apr 2025 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:44 AM IST
सार
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। हनुमान बेनीवाल ने 26 अप्रैल से राजस्थान में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अब तक जिस पेपर लीक मुद्दे को लेकर सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा सक्रिय थे, उसे लेकर अब हनुमान ने बांहें चढ़ा ली है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में भजनलाल सरकार के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल नया फ्रंट खोलते नजर आ रहे हैं। हनुमान बेनीवाल ने 26 अप्रैल से प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी है। नागौर सांसद बेनीवाल ने कहा है कि राजस्थान में एसआई भर्ती और पेपर लीक मामले में आरएलपी बड़ा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरोड़ी की जगह आए हनुमान
अब तक भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री इन दोनों मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे थे लेकिन नाराजगी का विरोध दर्ज करवाने के अलावा किरोड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पार्टी के प्रभाव में शांत बैठ गए लेकिन अब हनुमान बेनीवाल इस मुद्दे पर सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: एनएसयूआई नेता पर कार्रवाई को लेकर पीसीसी चीफ ने खोया आपा, भाजपा ने उठाए सवाल; जानें क्या
एक तरफ कांग्रेस दूसरी तरफ हनुमान
आंदोलन की टाइमिंग को लेकर हनुमान का यूं एकाएक सक्रिय होना कई सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल कांग्रेस भी 28 से ईडी की कार्रवाई को लेकर राजस्थान सहित देश भर में आंदोलन करने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में प्रदेश का सियासी पारा पहले से ही गर्म है। इसलिए हनुमान बेनीवाल के लिए भी सियासी तौर पर यह टाइमिंग उपयुक्त है।
कांग्रेस भी आरपार के मूड में
इधर जयपुर में कांग्रेस ने भी संविधान बचाओ रैली को लेकर राजस्थान में आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 को जयपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद मई में राजस्थान में अलग-अलग विधानसभाओं में कांग्रेस अपने आंदोलन शुरू करेगी।