फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Governor said on the demise of Sushil Kumar Modi - His death is an irreparable loss

Rajasthan News: राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुशील कुमार मोदी के निधन शोक व्यक्त किया, कहा- उनका जाना अपूरणीय क्षति

Tue, 14 May 2024 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 14 May 2024 08:07 AM IST
सार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का कल देर शाम निधन हो गया, वे कैंसर से पीड़ित थे। राजस्थान के राज्यपाल और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Governor said on the demise of Sushil Kumar Modi - His death is an irreparable loss
सुशील कुमार मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। राजनीति में शुचिता से जुड़े मोदी ने सदा आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। राज्यपाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील कुमार मोदी बिहार में भाजपा के पुरोधा और आधार स्तंभ रहे। उनका पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान और बिहार में सुशासन के लिए अथक प्रयास हम जैसे प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed