{"_id":"68a6865b6b84743181020ccf","slug":"rajasthan-news-former-mp-colonel-sonaram-passes-away-last-rites-to-be-held-in-mohangarh-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन, मोहनगढ़ में होगा अंतिम संस्कार
Thu, 21 Aug 2025 08:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:07 AM IST
सार
पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोनाराम का कल देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे कल किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाड़मेर-जैसलमेर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कर्नल सोनाराम चौधरी का बुधवार को निधन हो गया। कल देर रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सोनाराम आखिरी समय तक सक्रिय राजनीति में जुड़े रहे। सेना में कर्नल पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और मारवाड़ की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई। आज उनका शव सुबह 11:30 बजे एयरबेस उत्तरलाई हवाई मार्ग से लाकर बाड़मेर में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Sirohi News: दस अलग जगहों पर दिखे लम्पी स्किन डिजीज के लक्षण, 75 पशु प्रभावित; रैपिड रिस्पांस दल सक्रिय
विज्ञापन
कर्नल सोनाराम 1996, 1998, 1999 और 2014 में बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद चुने गए। इसके अलावा 2008 से 2013 तक वे राजस्थान विधानसभा के सदस्य भी रहे। 2004 के चुनाव में उन्हें मानवेंद्रसिंह जसोल से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और चौथी बार सांसद बने। हालांकि 9 साल बाद 2023 में वे दोबारा कांग्रेस में लौट आए और गुड़ामलानी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा।
उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से बीई की डिग्री ली थी। 1966 में वे भारतीय सेना में शामिल हुए और 1971 के भारत-पाक युद्ध में पूर्वी मोर्चे पर अहम भूमिका निभाई। सेना में 25 साल की सेवा के बाद 1994 में उन्होंने सेवानिवृत्ति ली और राजनीतिक पारी शुरू की। कर्नल चौधरी के निधन से मारवाड़ और राजस्थान की राजनीति को गहरी क्षति हुई है।