फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Due to cold wave, children get relief from 1st to 8th January, holiday declared

Rajasthan News: शीतलहर के चलते 1 से 8 तक के बच्चों को राहत, जयपुर सहित कई जिलों में 13 जनवरी को रहेगा अवकाश

Sun, 12 Jan 2025 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Jan 2025 08:40 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में बारिश व शीतलहर की स्थिति को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को राहत दी गई है। कलेक्टर के आदेशानुसार, 13 जनवरी को जयपुर में सभी सरकार व गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Due to cold wave, children get relief from 1st to 8th January, holiday declared
स्कूलों में अवकाश घोषित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबरदस्त शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जयपुर के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए है। वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति होने के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में बच्चों को अब 15 जनवरी को ही स्कूल आना होगा। जयपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कई अन्य जिलों में भी अवकाश के आदेश
गौरतलब है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर सभी कलेक्टर को छुट्टी का अधिकार दिया है। पहले 11 जनवरी तक के लिए अधिकृत किया गया था। राज्य के कई जिलों में रविवार को शीतलहर रही। शीतलहर के कारण जैसलमेर के सभी स्कूलों में 13 को कक्षा 8 तक के विधार्थियों का अवकाश घोषित।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में ओलावृष्टि, बारिश और अतिशीत दिन
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश और अति शीत दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी राजस्थान में जयपुर, धौलपुर, झुंझुनू, सीकर और बांरा तथा पश्चिमी राजस्थान में चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बारिश चूरू में 24 मि.मी. दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम 27.3 डिग्री डूंगरपुर में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अब सर्दी तथा कोहरे का प्रभाव और बढ़ेगा। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed